फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   accused arrested for abusive remarks on Mother India

भारत मां पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोपी गिरफ्तार

Mon, 19 Jun 2017 11:37 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Mon, 19 Jun 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
accused arrested for abusive remarks on Mother India
arrested
भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच के दौैरान फेसबुक पर भारत मां पर अभद्र टिप्पणी करने वाले आरोपी को सोमवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के खिलाफ देशद्रोह और धार्मिक भावनाएं भड़काने का केस दर्ज किया है। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


रविवार की रात भारत-पाकिस्तान के साथ क्रिकेट मैच चल रहा था। महराजगंज नगर पंचायत के वार्ड नंबर पांच निवासी शौकत कुरैशी ने फेसबुक पर भारत मां के खिलाफ अभद्र टिप्पणी कर दी थी। सोमवार की सुबह इसकी जानकारी होने पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सरदार फतेह सिंह, शिवशंकर शुक्ला, विधानसभा क्षेत्र संयोजक शरद सिंह, सरोज गौतम, अनुज मौैर्या, विवेक पांडेय ने नाराजगी जताई और सीओ गोपीनाथ सोनी से शिकायत की।
विज्ञापन


सीओ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली प्रभारी राकेश सिंह को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस पर कोतवाली प्रभारी ने तेजी दिखाते हुए रिपोर्ट लिखकर आरोपी शौकत कुरैशी को दबोच लिया। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि भाजपा मंडल अध्यक्ष सरदार फतेह सिंह की तहरीर पर आरोपी शौकत कुरैशी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed