{"_id":"5c952fc8bdec22147057a35d","slug":"accident-by-roadways-bus","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज चालक ने नशे में दौड़ाई बस, तीन को कुचला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रोडवेज चालक ने नशे में दौड़ाई बस, तीन को कुचला
Sat, 23 Mar 2019 12:26 AM IST
rajni rajni
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: rajni rajni
Updated Sat, 23 Mar 2019 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली डिपो की बस से शुक्रवार को आटी नौगवा व दिलावलपुर के बीच तीन लोगों को टक्कर मार दी। सड़क के किनारे तीन बकरियों को भी ठोकर मारकर चालक ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उसे दबोच लिया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि चालक नशे में था।
विज्ञापन
डीह-रायबरेली मार्ग पर शुक्रवार को रायबरेली डिपो की अनियंत्रित बस ने पहले अनिल कुमार निवासी बंदरामऊ को ठोकर मारी, उसके बाद रामगंज में तीन बकरियों को ठोकर मार दी। इसके बाद विमल कुमार व विवेक कुमार निवासी आटी नौगवा थाना डीह को ठोकर मार दी।
विज्ञापन
पुलिस ने अनियंत्रित बस को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक ने गाड़ी नहीं रुकी। उसके बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली को सड़क पर लगाकर बस को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन ड्राइवर ने बस को सड़क से नीचे एक खेत में उतार दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ड्राइवर को दबोच लिया है।
विज्ञापन
थानेदार अनिल सिंह ने बताया कि ड्राइवर ऋषि जायसवाल निवासी गोदवारा नशे में था। उसे हिरासत में ले लिया गया है। उधर खीरों प्रतिनिधि के अनुसार, दुबिन खेड़ा गांव के पास दो बाइकों के भिड़ने से चंद्रावलि मजरे भीतरगांव निवासी दया शंकर, तिवारिन खेड़ा निवासी गोलू तिवारी, मनीष तिवारी, विकास शुक्ला घायल हो गए।