{"_id":"59a70fb14f1c1be4278b4840","slug":"91504120753-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैंगिग को लेकर एफडीडीआई में छात्र आए आमने-सामने","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रैंगिग को लेकर एफडीडीआई में छात्र आए आमने-सामने
Updated Thu, 31 Aug 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एफडीडीआई में जूनियर छात्रों ने सीनियर को पीटा, घायल
रायबरेली। फुरसतगंज स्थित फुटवियर डिजाइनिंग डेवलपमेंट इंस्टीटयूट (एफडीडीआई) में बुधवार को जूनियर छात्रों ने एक सीनियर छात्र को पीट-पीटकर घायल कर दिया। जिससे उसे गंभीर चोटें आई। इस घटना से अफरातफरी मच गई। अन्य छात्रों के बीचबचाव करने पर मामला किसी तरह शांत हुआ। घायल छात्र का सीएचसी फुरसतगंज में इलाज कराया गया। मारपीट की वजह रैगिंग बताई जा रही है, लेकिन इस बाबत पुलिस या फिर एफडीडीआई के अधिकारी कुछ बोल रहे हैं। पुलिस ने तहरीर पर पांच छात्रों के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि एफडीडीआई में सुबह 2016 बैच का फुटवेयर का छात्र शिवम श्रीवास्तव मेस में नास्ता कर रहा था, तभी वहां पर 2014 बैच का अभी कौशिक अपने दोस्तों के साथ आया और शिवम की पिटाई कर दी। दोपहर में जब अभी कौशिक शिवम को गाली देते जा रहे थे, तभी शिवम श्रीवास्तव के दोस्तों ने अभी कौशिक की पिटाई कर दी, जिससे वह घायल हो गया। इस घटना से अफरातफरी मच गई। अन्य छात्रों ने बीच-बचाव कराया।
बताया जा रहा है कि रैंगिंग के चलते मारपीट हुई है। प्रभारी फुरसतगंज एसओ प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि अभी कौशिक ने थाने में शिवम श्रीवास्तव, आकाश व अन्य तीन के खिलाफ तहरीर फुरसतगंज थाने में दी थी। इस पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। घायल छात्र का सीएचसी फुरसतगंज में इलाज कराया गया। उधर, सीओ तिलोई बीनू सिंह का कहना है कि मारपीट की घटना हुई है। केस दर्ज कर लिया गया है। मामले में कार्रवाई की जाएगी। घटना रैंगिग को लेकर हुई है या फिर कोई और वजह है, इसकी पड़ताल की जा रही है। सीओ ने बताया कि पहले भी मारपीट हुई थी, लेकिन प्रबंधन ने गंभीरता से नहीं लिया था। उधर, एफडीडीआई के निदेशक विकास वर्मा का कहना है कि वे बाहर हैं। घटना की जानकारी नहीं है। इसे दिखवाया जाएगा और इसकी जांच कराई जाएगी। दोषियों पर कार्रवाई होगी।