फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   बदमाशों ने बहू को विदा कराकर लौट रहे पिता-पुत्र से सोने की चेन व नकदी लूटी

बदमाशों ने बहू को विदा कराकर लौट रहे पिता-पुत्र से सोने की चेन व नकदी लूटी

Tue, 14 May 2019 01:47 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 14 May 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
बदमाशों ने बहू को विदा कराकर लौट रहे पिता-पुत्र से सोने की चेन व नकदी लूटी
बदमाशों ने पिता-पुत्र से सोने की चेन व नकदी लूटी
विज्ञापन

रायबरेली। महराजगंज कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को बहू को विदा कराकर घर लौट रहे पिता-पुत्र से बदमाशों ने सोने की चेन और 50 हजार रुपये लूट लिए। दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया।

इससे पहले कि पीड़ित की चीख पुकार पर लोग पहुंचते बदमाश फरार हो गए। हद तो तब हो गई, जब पुलिस लूट की घटना को महज मारपीट बताकर पल्ला झाड़ रही है। कोतवाल मामले को दबाए बैठे हैं। इसकी जानकारी एसपी सुनील कुमार सिंह तक को नहीं दी गई।
विज्ञापन


महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के सिरसोई गांव निवासी जगदीश रविवार को अपने बेटे की बारात लेकर सेनपुर मजरे बावन बुजुर्ग बल्ला गांव गया था। सोमवार सुबह सकुशल विदाई हुई। दुल्हन को लेकर दूल्हा कार से घर निकल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताते हैं कि जगदीश अपने छोटे बेटे के साथ बाइक से घर जा रहा था। कुबना गांव के पास दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने पिता-पुत्र को रोक लिया। आरोप है कि बदमाशों ने पिटाई करने के बाद दो सोने की चेन और 50 हजार रुपये की नकदी लूट ली।


इसके बाद बदमाश फरार हो गए। पीड़ित पक्ष का कहना है कि घटना की तहरीर कोतवाली में दे दी है। पुलिस मामले में कार्रवाई नहीं कर रही है। एसपी का कहना है कि यदि कोतवाल लूटपाट की घटना को दबाएगा तो कार्रवाई की जाएगी। उधर, कोतवाली प्रभारी लालचंद्र सरोज का कहना है कि लूट की घटना नहीं हुई है, बल्कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed