फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   घर के पीछे बगीचे में पेड़ से फांसी पर लटका मिला छात्र का शव

घर के पीछे बगीचे में पेड़ से फांसी पर लटका मिला छात्र का शव

Sat, 30 Mar 2019 12:48 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Mar 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
घर के पीछे बगीचे में पेड़ से फांसी पर लटका मिला छात्र का शव
सरेनी (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक छात्र का शव घर के पीछे बगीचे में पेड़ से लटका मिला। वह मां के साथ घर पर रहता था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उसने इस बार हाईस्कूल की परीक्षा दी थी।
विज्ञापन



गांव निवासी दिनेश कुमार यादव का पुत्र आकाश यादव उर्फ शैलेश (15) मां के साथ घर पर रहता था। दिनेश लुधियाना में नौकरी करता है। बड़ा बेटा शैलेंद्र कानपुर में पढ़ाई कर रहा है।
विज्ञापन



गुरुवार को मां लखनऊ सत्संग में गई थी। शाम को जब लौटी तो गांव में भी सत्संग हो रहा था, तो वह वहां भी चली गईं। जब वहां से घर लौटी तो आकाश घर पर नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन



थोड़ी देर होने के बाद जब ढूंढना शुरू किया तो घर से कुछ दूरी पर बगीचे में पेड़ के सहारे उसका शव लटक रहा था। ग्रामीणों ने किसी तरह शव नीचे उतारा। छात्र ने फांसी क्यों लगाई।



इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। कोतवाल राकेश सिंह ने बताया कि मृतक के भाई शैलेंद्र की तहरीर पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed