फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   बाइक की डिक्की तोड़कर पार किए 24 हजार रुपये

बाइक की डिक्की तोड़कर पार किए 24 हजार रुपये

Sat, 29 Jul 2017 11:47 PM IST
Updated Sat, 29 Jul 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
बाइक की डिक्की तोड़कर पार किए 24 हजार रुपये
बाइक की डिक्की तोड़ उड़ाए 24 हजार रुपये
विज्ञापन

लालगंज (रायबरेली)। लालगंज-कानपुर रोड स्थित ब्रजेंद्र नगर में शनिवार को सामान ले रहे एक युवक की बाइक की डिक्की तोड़कर चोरों ने 24 हजार रुपये पार कर दिए। नया का पुरवा मजरे बेलहनी गांव निवासी राजेश ने बताया कि उसका खाता बैंक ऑफ बड़ौदा की लालगंज शाखा में है। उसने अपने खाते से 25 हजार रुपये निकाले थे। 24 हजार रुपये पॉलीथिन में लपेटकर बाइक की डिक्की में डाल लिए थे। एक हजार रुपये खरीदारी करने के लिए निकाले थे। वह ब्रजेंद्र नगर स्थित एक ऑटो पार्ट्स की दुकान के बाहर बाइक खड़ी करके हेलमेट लेने लगा। तभी उसकी बाइक की डिक्की तोड़कर चोरों ने 24 हजार रुपये पार कर दिए। पीड़ित जब हेलमेट लेकर वापस आया तो डिक्की टूटी मिली और रुपये गायब मिले। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी। प्रभारी निरीक्षक रवेंद्र सिंह ने बताया कि ऐसा कोई मामला संज्ञान में नहीं आया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed