फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   दो सचिव सस्पेंड, बीडीओ समेत 11 सचिवों को प्रतिकूल प्रविष्टि

दो सचिव सस्पेंड, बीडीओ समेत 11 सचिवों को प्रतिकूल प्रविष्टि

Sat, 13 Oct 2018 12:19 AM IST
Updated Sat, 13 Oct 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
दो सचिव सस्पेंड, बीडीओ समेत 11 सचिवों को प्रतिकूल प्रविष्टि
रायबरेली। स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिले में प्रसाधनों के निर्माण में मनमानी करने पर शुक्रवार को समीक्षा के दौरान डीएम संजय कुमार खत्री ने खीरों व डीह ब्लॉक के दो ग्राम पंचायत अधिकारियों (सचिव) को निलंबित कर दिया। शिवगढ़ के खंड विकास अधिकारी व 11 गांवों में सचिवों को प्रतिकूल प्रविष्टि दे दी।
विज्ञापन


इसके अलावा दो खंड विकास अधिकारी, चार सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) व 25 सचिवों व 25 प्रधानों को कारण बताओ नोटिस देकर स्पष्टीकरण तलब किया। डीएम ने खीरों ब्लॉक के मेड़ौली के प्रधान के वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकारों को सीज करते हुए तीन सदस्यीय समिति गठित करने के आदेश दिए।
विज्ञापन


बचत भवन में डीएम ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांवों में निर्माणाधीन प्रसाधनों की समीक्षा की। इसमें प्रसाधनों के निर्माण में मनमानी मिलने पर डीएम ने गंभीर रुख अपनाया। उन्होंने डीह ब्लॉक के जगदीशपुर के सचिव जितेंद्र सिंह व खीरों ब्लॉक के रायपुर के सचिव शिवेश चंद्रा को निलंबित कर दिया। प्रसाधनों की खराब प्रगति पर शिवगढ़ के बीडीओ प्रवीण कुमार को प्रतिकूल प्रविष्टि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा अमावां के सोथी, बछरावां के करनपुर, कुर्री, सतांव ब्लॉक के अटौरा बुजुर्ग, खीरों ब्लॉक के हरदी, मड़ौली, हरीपुर मिर्दहा, खजुहा व जसऊमऊ के सचिवों को भी प्रतिकूल प्रविष्टि दे दी।

डीएम ने खीरों ब्लॉक के मेड़ौली के प्रधान के वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकारों को सीज करते हुए तीन सदस्यीय समिति गठित करने के आदेश दिए। राही व खीरों के खंड विकास अधिकारियों व एडीओ (पंचायत) के अलावा अमावां, बछरावां, सलोन के एडीओ (पंचायत) को भी कारण बताओ नोटिस देकर स्पष्टीकरण लेने के आदेश दिए।


ग्राम पंचायत पहरावां, थुलवासा, भांव, बेहटकला, सुल्तानपुरखेड़ा, देेदौर, रोखा, भवानीगढ़, चांदेमऊ सगुनी, मलिकमऊ चौबारा सहित 25 गांवों के सचिवों व प्रधानों को भी कारण बताओ नोटिस देकर जवाब लेने के आदेश दिए। जवाब सही न मिलने पर कार्रवाई के आदेश दिए। बैठक में डीपीआरओ उपेंद्रराज सिंह व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed