फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   डीजे से लदी लोडर पलटी, किशोर की मौत, छह घायल

डीजे से लदी लोडर पलटी, किशोर की मौत, छह घायल

Mon, 15 Oct 2018 12:08 AM IST
Updated Mon, 15 Oct 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
डीजे से लदी लोडर पलटी, किशोर की मौत, छह घायल
डलमऊ। कोतवाली क्षेत्र में रविवार को डीजे से लदी लोडर पलटने से उस पर सवार छह बच्चे घायल हो गए, जबकि एक किशोर की मौत हो गई।
विज्ञापन



सभी लोग डीजे बजाने के लिए मुंडन संस्कार में जा रहे थे। घायलों को सीएचसी ले जाया गया, जहां तीन की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।


पूरे करौधियाई मजरे रजौली गांव निवासी एवं डीजे संचालक पंकज कुमार लोडर पर डीजे लादकर पूरे बाबा मजरे रायपुर टप्पा हवेली गांव में मुंडन संस्कार में जा रहा था।
विज्ञापन



पिकअप में साउंड, जनरेटर के अलावा छह किशोर सवार थे। डलमऊ-लालगंज राजमार्ग पर पूरे ज्वाला मजरे डलमऊ के पास लोडर पलट गई।


इससे उस पर सवार कनहा गांव निवासी राज (15) पुत्र शारदा की मौत हो गई, जबकि डीजे संचालक पंकज (20), विकास (10) पुत्र हीरालाल, शनि (14) पुत्र प्रेमशंकर, राज (10) पुत्र राजेश, सत्यम (9) पुत्र संजय कुमार, आशू (14) पुत्र संजय कुमार को सीएचसी ले जाया गया, जहां पंकज, विकास व शनि की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



हादसे के बाद लोडर चालक मौके से भाग निकला। कोतवाली प्रभारी लक्ष्मीकांत शुक्ला ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। लोडर को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed