{"_id":"5bc239febdec2269377f6690","slug":"51539455486-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू ट्रक ने छात्रा को कुचला, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेकाबू ट्रक ने छात्रा को कुचला, मौत
Updated Sun, 14 Oct 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को बेकाबू ट्रक ने स्कूल जा रही छात्रा को रौंद दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक मौके पर छोड़कर फरार हो गया। महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के डेडउआ मजरे पहाड़पुर के रहने वाले संतोष कुमार शुक्ला की पुत्री स्वाति शुक्ला (16) थुलवासां स्थित गोविंद चौधरी इंटर कॉलेज में 12वीं की छात्रा थी।
वह सुबह 7.15 बजे साइकिल से गांव से स्कूल पढ़ने आ रही थी। महावीर मार्ग मोड़ पर महराजगंज की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे कुचल दिया. जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिवारीजनों और पुलिस ने छात्रा को जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी।
ग्रामीणों के शोर मचाने पर चौकी इंचार्ज राजेश कुमार यादव ने पीछा करके ट्रक को तो कब्जे में ले लिया, लेकिन चालक भाग निकला। कोतवाल धर्मेंद्र दुबे का कहना है कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।