फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   ट्रक ने मारी एंबुलेंस में टक्कर, प्रसूता समेत चार घायल

ट्रक ने मारी एंबुलेंस में टक्कर, प्रसूता समेत चार घायल

Sun, 03 Jun 2018 01:03 AM IST
Updated Sun, 03 Jun 2018 01:03 AM IST
विज्ञापन
ट्रक ने मारी एंबुलेंस में टक्कर, प्रसूता समेत चार घायल
ट्रक ने एंबुलेंस में मारी टक्कर, प्रसूता समेत चार घायल
विज्ञापन



बछरावां (रायबरेली)। जांच के बाद अस्पताल से प्रसूता को घर छोड़ने जा रही एंबुलेंस को बांदा-बहराइच राजमार्ग पर एक ट्रक ने टक्कर मार दी।


टक्कर इतनी तेज थी कि एंबुलेंस पलट गई। हादसे में प्रसूता, आशा बहू समेत चार लोग घायल हो गए। सभी का सीएचसी में इलाज कराया गया।


बछरावां के पश्चिम गांव की रहने वाली पूजा (34) पत्नी राजेश शनिवार को पासी टूसी गांव की आशा बहू गोमती (32) के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराने आई थी।


जांच के बाद अस्पताल की एंबुलेंस प्रसूता को घर छोड़ने जा रही थी। तभी बांदा-बहराइच राजमार्ग पर ट्रक ने एंबुलेंस में पीछे से टक्कर मार दी। इससे एंबुलेंस पलट गई।
विज्ञापन



हादसे में प्रसूता पूजा, आशा बहू गोमती, एंबुलेंस चालक रमाकांत मिश्रा व इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन नंदकिशोर गंभीर रूप से घायल हो गए।


मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस सभी घायलों को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावा पहुंची, जहां सभी घायलों का उपचार किया गया। थानाध्यक्ष जीडी शुक्ला ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed