{"_id":"5a677c9f4f1c1b87268b616e","slug":"51516731551-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरचंदपुर क्षेत्र के कठवारा में सनसनीखेज वारदात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हरचंदपुर क्षेत्र के कठवारा में सनसनीखेज वारदात
Updated Wed, 24 Jan 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धारदार हथियार से गला रेतकर महिला की हत्या
हरचंदपुर (रायबरेली)। थाना क्षेत्र के कठवारा गांव में सोमवार रात एक महिला की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। उसका शव घर से करीब 500 मीटर दूर बाग में पड़ा मिला।
सुबह वारदात की जानकारी होते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। एसपी ने फोेरेसिंक टीम के साथ घटनास्थल का जायजा लेकर सुबूत जुटाए।
हालांकि अब तक की पड़ताल में मर्डर की कोई वजह सामने नहीं आई है। पुलिस ने महिला के ससुर की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
कठवारा गांव निवासी रमेश दोना-पत्तल बनाकर परिवार की जीविका चलता है। रमेश के मुताबिक उसका बेटा रिंकू अहमदाबाद में रहता है।
रात करीब दस बजे बेटे का फोन आया था। उसकी पत्नी निर्मला देवी (42) बेटे से बात करने के बाद अन्य परिवारीजनों के साथ सो गई थी।
उधर, मंगलवार सुबह निर्मला अपनी चारपाई पर नहीं मिली। परिवारीजनों ने खोजबीन शुरू की। इसी बीच ग्रामीणों ने निर्मला का शव बाग में शव पड़ा होने की सूचना दी।
थोड़ी ही देर में आसपास के लोगों का मजमा लग गया। एसओ बृजमोहन सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। एसओ ने बताया कि महिला का गला किसी धारदार हथियार से रेता गया है।
विज्ञापन
वहीं कुछ देर बाद एसपी शिवहरि मीणा, सीओ महराजगंज गोपीनाथ सोनी ने घटनास्थल का जायजा लिया और परिवारीजनों से पूछताछ की।
फारेसिंक यूनिट ने घटनास्थल से तथ्य जुटाए। सीओ ने बताया कि निर्मला के ससुर हनुमान की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अभी तक हत्या की कोई वजह सामने नहीं आई है। हर पहलू पर जांच चल रही है। जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा।