{"_id":"5c421edcbdec2258bd0c783b","slug":"41547837148-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा के पूर्व मंत्री डॉ. मनोज पांडेय के मुनीम से 4.87 लाख की लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सपा के पूर्व मंत्री डॉ. मनोज पांडेय के मुनीम से 4.87 लाख की लूट
विज्ञापन
रायबरेली। शहर क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम सपा के पूर्व मंत्री एवं ऊंचाहार विधायक डॉ. मनोज कुमार पांडेय के मनी फ्लोर मिल गंगागंज के मुनीम से बदमाशों ने चार लाख 87 हजार रुपये लूट लिए। स्कूटी से आते समय बदमाशों ने रोका। एक बदमाश ने असलहे की बट से मुनीम के सिर पर वार कर घायल कर दिया, जबकि दूसरा बदमाश बैग लेकर फरार हो गया।
सरेशाम वारदात से हड़कंप मच गया। पुलिस ने घायल मुनीम को जिला अस्पताल पहुंचाया। पूर्व मंत्री डॉ. मनोज पांडेय, एसपी सुनील कुमार सिंह, एएसपी शशिशेखर सिंह ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायल मुनीम से मामले की जानकारी ली। पूर्व मंत्री के मुनीम के साथ हुई लूट से शहर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था तार-तार हो गई।
लखनऊ-प्रयागराज राजमार्ग पर गंगागंज के पास मनी फ्लोर मिल है। पूर्व मंत्री डॉ. मनोज कुमार पांडेय मिल के प्रोपराइटर भी हैं। सदर कोतवाली क्षेत्र के नकफुलहा निवासी शिव कुमार मिल का मुनीम है। वह शाम को इलाहाबाद से ट्रेन से रेलवे स्टेशन रायबरेली तक आया। इसके बाद स्टेशन पर खड़ी स्कूटी से कैपरगंज की तरफ आ रहा था।
विज्ञापन
गुरुनानक नगर के पास पैदल घूम रहे दो बदमाशों ने मुनीम को रोक लिया। एक बदमाश ने उसके सिर पर असलहे की बट से वार कर दिया, जिससे वह जमीन पर गिर पड़ा। उसके सिर पर गंभीर चोटें आईं। दूसरा बदमाश रुपये से भरा बैग लेकर भाग गया। बैग में चार लाख 87 हजार रुपये थे।
एसपी-एएसपी ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की और जल्द खुलासा करने का भरोसा दिया। पूर्व मंत्री मनोज पांडेय और उनके भाई अनुराग पांडेय ने भी जिला अस्पताल पहुंचकर मुनीम से घटना के बारे में जानकारी ली। उधर, एसपी ने वारदात में शामिल बदमाशों को पकड़ने के लिए चार टीमें गठित कर दी हैं। इसमें स्वाट टीम, सदर कोतवाली समेत अन्य पुलिस टीमों को गठित किया गया है।
इनसेट
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ एक बदमाश
पूर्व मंत्री के मुनीम के साथ हुई लूट की घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली। कहा जा रहा है कि सीसीटीवी फुटेज में एक बदमाश भागते हुए दिख रहा है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाश की पहचान करने में जुटी है।
वर्जन
पूर्व मंत्री डॉ. मनोज कुमार पांडेय के मुनीम शिवकुमार के साथ चार लाख 87 हजार रुपये की लूट हुई है। घटना की जांच कराई जा रही है। बदमाशों की धरपकड़ के लिए चार पुलिस टीमें गठित कर दी गई हैं। सीसीटीवी फुटेज में एक बदमाश भागते हुए दिख रहा है। प्रयास है कि जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।
- सुनील कुमार सिंह, एसपी