{"_id":"5a11c6ba4f1c1bc45b8b726e","slug":"41511114426-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीप की टक्कर से चाची व भतीजा घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जीप की टक्कर से चाची व भतीजा घायल
Updated Mon, 20 Nov 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीप की टक्कर से दो घायल
सलोन (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में रविवार शाम जीप की टक्कर से बाइक सवार चाची और भतीजा घायल हो गए। घायलों को पीएचसी सलोन में भर्ती कराया गया है। गंभीर हालत में चाची को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। सद्दूपुर गांव निवासी रामगोपाल अपनी चाची देवकली को बाइक से लेकर सांडा सैदन गांव गया था। शाम को वापस लौटते समय सामने से आ रही जीप ने टक्कर मार दी। इससे दोनों घायल हो गए। घायलों को पीएचसी सलोन ले जाया गया, जहां देवकली की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद चालक जीप लेकर फरार हो गया। कोतवाल जीडी शुक्ला ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो