फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   सलोन क्षेत्र के बेवली गांव में वारदात से दहशत

सलोन क्षेत्र के बेवली गांव में वारदात से दहशत

Wed, 04 Oct 2017 11:48 PM IST
Updated Wed, 04 Oct 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
सलोन क्षेत्र के बेवली गांव में वारदात से दहशत
बुजुर्ग को पीट-पीटकर मार डाला
विज्ञापन

रायबरेली। सलोन कोतवाली क्षेत्र के बेवली गांव में बुधवार सुबह खेत की तरफ जा रहे बुजुर्ग किसान को बीड़ी न देने पर युवक ने पीट-पीट कर मार डाला। वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर एएसपी समेत अन्य पुलिस पहुंच गई। आरोपी युवक को उसके परिवारीजनों ने पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मृतक किसान के बेटे की तहरीर पर युवक के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
बेवली निवासी मोहम्मद अली (65) पुत्र मोबीन अली सुबह अपने खेत के ट्यूबवेल पर जा रहा था। बतगांव का कुलदीप निर्मल किसान को रास्ते में रोक कर बीड़ी मांगने लगा। बुजुर्ग ने युवक को बीड़ी देने से मना कर दिया। फिर क्या था युवक ने किसान को वहीं पर बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की सहायता से मोहम्मद अली को कोतवाली ले जाया गया, जहां से पुलिस ने उसे पीएचसी सलोन भेजा, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। किसान की मौत की खबर सुनते ही परिवारीजनों में कोहराम मच गया। एडिशनल एसपी शशिशेखर सिंह, कोतवाल जीडी शुक्ला के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। एएसपी ने परिवारीजनों से वारदात की जानकारी ली और कार्रवाई करने के निर्देश दिए। आरोपी के परिवारीजनों ने युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। कोतवाल जीडी शुक्ला ने बताया कि ग्रामीणों तथा परिवारीजनों के मुताबिक युवक का मानसिक संतुलन ठीक नही था। उन्होंने बताया कि मृतक के पुत्र मुजफ्फर की तहरीर पर युवक के खिलाफ केस दर्ज करके उसे जेल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन


बेटी की शहनाई गूूंजने से पहले छोड़ी दुनिया
किसान की बेवजह हत्या से गांव में मातम पसरा है। 28 अक्तूबर को घर में बेटी की शहनाई गूंजने से पहले वृद्ध की मौत से परिवारीजनों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। मृतक की पत्नी राजिया बेगम आरोपी युवक को कोसते पुलिस से कार्रवाई की मांग करते हुए बेहोश हो जाती है। मृतक के चार बेटे व चार बेटियां है। बड़ा लड़का मुजफ्फर, सज्जू, मुब्ब्सिर, मुदस्सिर मुंबई में नौकरी करते हैं, जबकि बेटी फरीदा, रुबीना, खुर्सीदा अपने ससुराल में रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed