फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   4 million 25 thousand liters of spirit seized

4 करोड़ की 25 हजार लीटर स्प्रिट बरामद

Tue, 27 Oct 2015 11:23 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 27 Oct 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर कोटवा गांव के पास टैंकर से निकालकर कालाबाजारी करते समय इलाहाबाद की एसटीएफ और इन्हौना चौकी पुलिस की संयुक्त टीम को यह सफलता मिली है।
विज्ञापन


टीम ने दो लाख की नगदी, कार व 36 गैलन समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। एक कारोबारी मौके से भाग निकला। पुलिस इस कालाबाजारी से जुड़े अन्य कई लोगों का पता लगाने में जुट गई है।
विज्ञापन


पंजाब स्थित चड्ढा शुगर एंड इंड्रस्टीज लिमिटेड से 25 हजार लीटर रेक्रीफाइड स्प्रिट पश्चिम बंगाल ले जाई जा रही थी। सोमवार रात टैंकर चालक ने लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर शिवतरनगंज थाना क्षेत्र के कोटवा गांव के पास टैंकर को रोककर स्प्रिट बेच रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुखबिर से मिली सूचना पर इलाहाबाद एसटीएफ के इंचार्ज अजय सिंह, दिलीप सिंह, प्रवीण कुमार जायसवाल, इन्हौना चौकी इंचार्ज बाढ़ू यादव, एसटी वर्मा व अन्य लोगों की टीम ने मौके पर छापा मारा तो कालाबाजारी पकड़ में आई।

मौके से बरामद किए गए 36 गैलन में से 30 में  रेक्रीफाइड स्प्रिट भरी थी। यह टैंकर से निकाल कर गैलन में भरी जा रही थी। पकड़े गए खरीदारों में कृष्णा नगर मुराईबाग डलमऊ निवासी राम गिरीश जायसवाल, पूरे दल्ली अगहना डलमऊ निवासी राम कुमार, रायपुर टप्पा हवेली डलमऊ निवासी रामलखन शामिल हैं।

इनमें एक शराब व्यवसायी है। टीम ने नरायनपुर, थाना नेतुरिया जिला पुरलिया पश्चिम बंगाल निवासी चालक सपन बावरी व राजू क्वेरी को गिरफ्तार किया है।

एक व्यक्ति मौके से भाग निकला। टीम ने दो लाख रुपये नगद, पांच मोबाइल, एक कार और 36 गैलन बरामद किए हैं। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए कारोबारियों ने स्वीकार किया कि वे वर्षों से यह गोरखधंधा कर रहे हैं। हर माह सस्ते रेट पर स्प्रिट लेते हैं। इससे लाखों का फायदा होता है। पुलिस को इसकी भनक नहीं लग पाती है।


सीओ तिलोई मधुबन कुमार सिंह का कहना है कि पुलिस टीम को यह बड़ी सफलता मिली है। टैंकर को चौकी में खड़ा करा लिया गया है। यह रेक्रीफाइड स्प्रिट शराब बनाने समेत कई और कामों में आती है।

बरामद स्प्रिट से करीब 20 करोड़ रुपये की शराब बन सकती है। इस धंधे से जुड़े और कारोबारियों को पकड़ने के लिए टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed