फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   चेकिंग के डर से भागे बाइक सवार ने महिला को मारी टक्कर, मौत

चेकिंग के डर से भागे बाइक सवार ने महिला को मारी टक्कर, मौत

Sat, 06 Apr 2019 12:34 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Apr 2019 12:34 AM IST
विज्ञापन
चेकिंग के डर से भागे बाइक सवार ने महिला को मारी टक्कर, मौत
ऊंचाहार (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में गुरुवार रात पुलिस चेकिंग के डर से भागे बाइक सवार युवक ने महिला को टक्कर मार दी और खुद भी गिरकर चोटिल हो गया।
विज्ञापन



आसपास के लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां महिला की मौत हो गई। हादसा लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर बाबूगंज बाजार के पास का है।


स्थानीय लोगों ने बताया कि गुरुवार रात ऊंचाहार कोतवाली पुलिस सेमरी चौराहा के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार युवक लक्ष्मीगंज बाजार की ओर से बाबूगंज जा रहा था।



पुलिस ने उसे रोका लेकिन उसने गाड़ी भगा दी। उधर, क्षेत्र के गांव भूसई का पुरवा निवासी श्यामकली (40) पत्नी जागेश्वर बाबूगंज बाजार आई थी।


वह बाजार में सड़क पार कर रही थी कि तभी पुलिस के डर से भाग रहे युवक की बाइक की चपेट में आ गई। महिला से टकराने के बाद बाइक सवार युवक भी घायल हो गया।


आसपास के लोगों ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया, जहां से दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। शुक्रवार को महिला की जिला अस्पताल में मौत हो गई। कोतवाल बृजमोहन ने बताया कि युवक रायबरेली की ओर जा रहा था। तभी अचानक महिला उसके सामने आ गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed