{"_id":"5c9e6f8dbdec22144763300a","slug":"31553887117-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दवा के 10 हजार पर्चों पर रोज लगेगी मतदान करने की मोहर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दवा के 10 हजार पर्चों पर रोज लगेगी मतदान करने की मोहर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। अस्पताल के पर्चों पर अब मर्ज की दवा के साथ आपको फर्ज भी याद दिलाया जाएगा। डॉक्टर परचे पर दवा लिखने के साथ ही मरीजों व तीमारदारों को मतदान के लिए भी प्रेरित करेंगे।
लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए डीएम नेहा शर्मा ने यह पहल शुरू की है। निर्देश पर सीएमओ डीके सिंह ने वोटरों को मतदान के लिए प्रेरित करने के लिए अभियान शुरू करा दिया है।
सरकारी अस्पतालों में ओपीडी के लिए बनने वाले पर्चों पर मतदान के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए मोहर बनवाई गई है।
रोजाना जिला अस्पताल समेत सभी सीएचसी व पीएचसी में बनने वाले 10 हजार पर्चों व जांच रिपोर्ट पर लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करती हुई एक मोहर लगाई जाएगी। सभी सीएचसी व पीएचसी में भी जागरूकता के बैनर लगवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
रायबरेली संसदीय क्षेत्र में 2014 में हुए वोटिंग प्रतिशत को इस बार बढ़ाने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। रैलियों व अन्य माध्यम से प्रचार प्रसार के अलावा घरों में पहुंचने वाले घरेलू सिलेंडरों में मतदाता जागरूकता के स्टीकर लगवाए जा रहे हैं।
डीएम के निर्देश पर सीएमओ ने भी लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करने के लिए काम शुरू कर दिया है। दवा के परचों पर मतदान के लिए रोगियों को प्रेरित करने के लिए मोहर बनवाई गई है।
इस मोहर में बनो देश के भाग्य विधाता, अब जागो प्यारे मतदाता। छह मई को मतदान केंद्र पर पहुंचकर करें मतदान आदि लिखवाया गया है। सीएमओ ने जिला अस्पताल के साथ ही सभी सीएचसी व पीएचसी पर यह यह मोहर भेजवा दी है।
इलाज के साथ ही डॉक्टर भी करेंगे प्रेरित
सरकारी अस्पतालों में इलाज कराने के लिए पहुंचने वाले रोगियों को डॉक्टर इलाज करने के साथ ही छह मई को बूथ पर मतदान करने के लिए प्रेरित भी करेंगे।
इसके लिए सीएमओ ने सभी सीएचसी अधीक्षकों को निर्देशित कर दिया है। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही न करने और मंशा को पूरा कराकर मतदान के प्रतिशत को बढ़ाने में सहयोग करने की अपील की है।