{"_id":"5b4b94204f1c1b43748b4ffd","slug":"31531679776-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने खाद लेने जा रहे किसान को रौंदा, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने खाद लेने जा रहे किसान को रौंदा, मौत
Updated Mon, 16 Jul 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रैक्टर ने किसान को रौंदा
बछरावां (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में रविवार को खाद लेने जा रहे किसान को ट्रैक्टर ने रौंद दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है।
बन्नावां गांव निवासी पीर अली (55) सुबह खाद लेने बछरावां आ रहा था। वह गांव से बाहर जैसे ही बांदा-बहराइच राजमार्ग पर पैदल ही पहुंचा था, तभी लालगंज से बछरावां की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसे जोरदार टक्कर मारते हुए कुचल दिया।
आसपास के लोगों ने आननफानन में उसे बछरावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। किसान की मौत की खबर से परिवारीजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
पत्नी अनीशा, बेटे अतीक समेत अन्य परिवारीजनों के आंसू नहीं थम रहे हैं। एसओ जीडी शुक्ला ने बताया कि चालक को हिरासत में लेकर ट्रैक्टर कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज होगा।