फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   तेज रफ्तार ट्रक ने महिला को रौंदा, मौत

तेज रफ्तार ट्रक ने महिला को रौंदा, मौत

Mon, 12 Feb 2018 12:17 AM IST
Updated Mon, 12 Feb 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
तेज रफ्तार ट्रक ने महिला को रौंदा, मौत
ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, महिला की मौत
विज्ञापन


लालगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में रविवार को दो मार्ग दुर्घटनाओं में एक महिला की मौत हो गई। जबकि एक युवक घायल हो गया। उसे सीएचसी से लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है।

खीरों थाना क्षेत्र के मथुराखेड़ा निवासिनी माधुरी कुशवाहा (35) पति राजकुमार के साथ बाइक से भतीजे अरविंद को दवा दिलाने बैसन का पुरवा जा रहीं थीं।

जैसे ही वह लालगंज-कानपुर मार्ग पर स्थित राजपत नगर गांव के निकट पहुंची पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी।

हादसे में माधुरी ट्रक के नीचे आ गईं। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि राजकुमार व भतीजा अरविंद को मामूली चोटें आईं हैं।

उधर, मीठापुर गांव निवासी अशोक चौधरी (40) बाइक से गांधी चौराहा स्थित अपनी दुकान आ रहे थे। जैसे ही वह जनता बाजार के निकट पहुंचे तभी ड्राइवर ट्रैक्टर-ट्रॉली बैक करने लगा, जिससे उनकी बाइक ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा लड़ी और वह गिरकर घायल हो गए।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों की मदद से उसे सीएचसी लाया गया। जहां से ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक रवेंद्र सिंह ने बताया मृतका माधुरी के पति ने दुर्घटना की तहरीर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed