फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   किराना व्यापारी के साथ लूटपाट करने वाले तीन लुटेरे गिरफ्तार

किराना व्यापारी के साथ लूटपाट करने वाले तीन लुटेरे गिरफ्तार

Sat, 07 Oct 2017 12:19 AM IST
Updated Sat, 07 Oct 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
किराना व्यापारी के साथ लूटपाट करने वाले तीन लुटेरे गिरफ्तार
लूटपाट के तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

रायबरेली। पांच दिन पहले किराना व्यापारी के साथ लूटपाट करने वाले तीन आरोपियों को शुक्रवार को महराजगंज कोतवाली पुलिस ने दबोच लिया। इनके पास से लूटी गई नकदी, एटीएम कार्ड समेत अन्य सामान बरामद किया गया है। पुलिस का दावा है कि ये सभी शातिर बदमाश हैं, जो रायबरेली के अलावा अन्य पड़ोसी जनपदों में वारदातों को अंजाम देते हैं। तीनों को जेल भेज दिया गया है।

एएसपी शशिशेखर सिंह ने पुलिस कार्यालय में बताया कि पांच दिन पहले किराना व्यापारी राकेश कुमार वैश्य के साथ लूट की वारदात हुई थी। खुलासे के लिए महराजगंज कोतवाल राकेश कुमार सिंह की अगुवाई में टीम गठित की गई थी। कोतवाल ने टीम के साथ तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इसमें भानू पासी निवासी कंचौदा थाना मिल एरिया, रामनेवल उर्फ बादल, रंजीत यादव उर्फ पुत्ती निवासी कपूरपुर जमुरावां महराजगंज शामिल हैं। उन्होंने बताया कि भानू के पास से लूटा गया एटीएम कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, 2260 रुपये, 315 बोर का तमंचा, रामनेवल के पास से लूटा गया मोबाइल, 2120 रुपये और रंजीत के पास से लूटे गए 1200 रुपये बरामद किए गए हैं। एएसपी ने बताया कि इन सभी आसपास के जनपदों में लूट की घटनाओं को अंजाम देते हैं। एएसपी ने लुटेरों को पकड़ने वाली टीम को ढाई हजार रुपये के ईनाम से पुरस्कृत किए जाने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed