{"_id":"596fa9cc4f1c1b1b118b45d3","slug":"31500490188-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ के विवाद में दो पक्षों में खूनखराबा, दस घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेड़ के विवाद में दो पक्षों में खूनखराबा, दस घायल
Updated Thu, 20 Jul 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेड़ के विवाद में दो पक्षों में खूनखराबा, 10 घायल
तिलोई (रायबरेली)। मोहनगंज थाना क्षेत्र में बुधवार को पेड़ के विवाद में दो पक्षों में खूनखराबा हो गया। इसमें 10 लोग घायल हुए। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
अरियावां गांव निवासी शमीम ने गांव के किनारे एक खेत बैनामा लिया था। उस बैनामे की जमीन पर सफेदा के पेड़ लगे थे। उन पेड़ों में से तीन पेड़ पर शमीम अपना कब्जा बता रहा था। वहीं दूसरे पक्ष के मुन्ना अपना कब्जा इन पेड़ों पर बता रहा था। सुबह दोनों पक्षों में खेत में कहासुनी होने लगी। कुछ बुजुर्ग लोगों के आ जाने के कारण मामला शांत हो गया। कुछ देर बाद मुन्ना ने तमाम साथियों के साथ शमीम के घर पर हमला बोल दिया। इसमें शमीम, उसकी डेढ़ वर्षीय भतीजी कैपिया बानो, मां जाहिदा, इबरार, गुड्डू तथा गुड्डू पुत्र हलीम को चोटें आई। इसकी सूचना शमीम के पक्ष के लोगों को पता चला तो वह भी लाठी डंडों से लैस होकर मुन्ना के घर पर हमला बोल दिया जिसमें मुन्ना तथा उनके पुत्र मोनू तथा सोनू, अलीशेर को चोटें आई। पुलिस ने दोनों पक्षों की डॉक्टरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तिलोई में कराकर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। एसओ शेखर सिंह ने बताया मामले में कार्रवाई की जाएगी।
वर्तमान, पूर्व प्रधान के पक्षों में मारपीट, फायरिंग
परशदेपुर (रायबरेली)। चौकी क्षेत्र के पूरे पंडित मजरे सुरैय्या मुवकिलपुर गांव में मंगलवार देर शाम दो पक्षों में हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने बुधवार को केस दर्ज कर लिया है। पूरे पंडित मजरे सुरैया मुवकिलपुर गांव के प्रधान इंद्रदत्त तिवारी ने डीह थाने में तहरीर दी है कि मंगलवार शाम को परशदेपुर बाजार से घर जा रहा था। रास्ते में पहले घात लगाए बैठे पूर्व प्रधान के पुत्र रामभवन यादव, रामदास यादव, रोहित कुमार व मोहित कुमार ने लाठी-डंडा व बंदूक लेकर हमला कर दिया। इसमें उसे और उसके बेटे प्रशांत तिवारी को गंभीर चोटें आई। पुलिस ने चारों पर केस दर्ज कर लिया। वहीं दूसरे पक्ष से रोहित कुमार यादव ने तहरीर दी है कि वे चारों लोग बाजार से घर जा रहे थे। जैसे ही गांव पहुंचे प्रधान इंद्रदत्त तिवारी, प्रशांत तिवारी, विनोद यादव, प्रदीप कुमार ने लाठी-डंडा व असलहा से फायर करते हुए हमला कर दिया, जिसमें रामदास यादव व रोहित कुमार को चोटें आईं। डीह एसओ शिवशंकर गुप्ता ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर एक पक्ष के खिलाफ जानलेवा हमला व दूसरे पक्ष के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया है। कार्रवाई की जा रही है।