{"_id":"5c194185bdec2256d743c51b","slug":"21545159045-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो गुटों के बीच मारपीट, दो सगे भाई और ग्राम प्रधान घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो गुटों के बीच मारपीट, दो सगे भाई और ग्राम प्रधान घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डलमऊ (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के मीरमिरानपुर गांव में सोमवार शाम दो गुटों के बीच मारपीट हो गई। इसमें एक पक्ष से दो सगे भाई, जबकि दूसरे तरफ से ग्राम प्रधान को चोटें आईं हैं।
भाइयों का कहना है कि रंजिश में ग्राम प्रधान ने मारपीट की और असलहे लहराए। प्रधान का आरोप है कि बंजर की भूमि पर खडे़ पेड़ों की कटान का विरोध करने पर मारपीट की। दोनों पक्षों की तरफ से तहरीर दी गई है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
मीरमिरानपुर गांव निवासी ग्राम प्रधान आनंद बहादुर सिंह और गांव के ही विनोद सिंह के बीच मारपीट हो गई। इसमें तीनों को चोटें आईं।
विनोद का कहना है कि ग्राम प्रधान ने रंजिश के चलते अपने साथियों के साथ लाठी-डंडे से हमला बोल दिया। हमले मे उसे चोटें आई। बचाने पहुंचे उसके भाई उमेश सिंह को भी मारापीटा। उसे भी चोटें आई।
विज्ञापन
प्रधान गांव में वर्चस्व कायम करना चाहते हैं। इसी वजह से आए दिन मारपीट करते हैं। विनोद सिंह ने कोतवाली में घटना की तहरीर दी है।
उधर, प्रधान का आरोप है कि आरोपी पक्ष ने बंजर की जमीन पर खड़े चार महुआ के पेड़ बेच लिया। कटान रोकने पर मारपीट की। कोतवाल लक्ष्मीकांत मिश्रा का कहना है कि दोनों पक्षों की तरफ से तहरीर मिली है। जांच करके कार्रवाई की जाएगी।