फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   गल्ला मंडी में एफएसडीए की छापा, तीन नमूने सील

गल्ला मंडी में एफएसडीए की छापा, तीन नमूने सील

Fri, 16 Feb 2018 01:01 AM IST
Updated Fri, 16 Feb 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
गल्ला मंडी में एफएसडीए की छापा, तीन नमूने सील
गल्ला मंडी में एफएसडीए की छापा, तीन नमूने सील
विज्ञापन


रायबरेली। कार्बाइड केमिकल से फल पकाने के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत गुरुवार को आयुक्त के निर्देश पर एफएसडीए की टीमों ने गल्लामंडी और परशदेपुर में छापेमारी करके केला और पपीता के तीन नमूने सील करके जांच के लिए भेजा। छापेमारी से फल विक्रेताओं में हड़कंप मच गया।

सीएफएसओ जेपी त्रिपाठी के नेतृत्व में गुरुवार को एफएसओ की टीमें कार्बाइड की जांच के लिए निकली। गल्ला मंडी में एफएसओ स्वाती सिंह ने मुकेश सोनकर के पपीते का नमूना सील किया।
विज्ञापन


इसके अलावा एफएसओ अंजली श्रीवास्तव ने सुजीत कुमार की दुकान पर रखे पपीते का नमूना भरा। एफएसओ अरुण कुमार ने सलोन क्षेत्र के परशदेपुर में शाहिद उमर की दुकान से केले का नमूना सील किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। छापेमारी से हड़कंप मच गया। अभिहित अधिकारी शशांक त्रिपाठी ने बताया कि आयुक्त ने कार्बाइड से पकाए गए फलों के नमूने भरवाकर जांच कराने के आदेश दिए थे। पपीता व केले के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed