{"_id":"5cc8a2f2bdec22071b388e83","slug":"201556652786-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोरूम पहुंची खाकी, कंप्यूटर और लैपटॉप से संदिग्ध डाटा जुटाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
शोरूम पहुंची खाकी, कंप्यूटर और लैपटॉप से संदिग्ध डाटा जुटाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शोरूम पहुंची खाकी, कंप्यूटर और लैपटॉप से डाटा जुटाया
रायबरेली। लड़कियों के अश्लील वीडियो बनाने और रेप करने के मामले में दो पहिया वाहन एजेंसी मालिक की भूमिका की जांच शुरू हो गई है। सदर कोतवाली पुलिस की पांच सदस्यीय टीम ने शोरूम पहुंचकर कंप्यूटर, लैपटॉप से संदिग्ध डाटा जुटाया।
वहां पर कार्य करने वाले लोगों से पूछताछ की। कुछ लोग इस मामले में पर्दा डालने की कोशिश कर रहे थे। इस पर कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू कर दी।
सदर कोतवाली पुलिस ने अप्रैल माह में दो आरोपियों को लड़कियों के साथ पहले रेप करने, फिर उनके अश्लील वीडियो बनाकर धन उगाही के मामले में पकड़कर जेल भेजा था। इसमें से एक आरोपी दो पहिया वाहन एजेंसी में मैनेजर के रूप में कार्य कर रहा था।
इसमें वाहन एजेंसी मालिक की भूमिका की जांच भी सामने आई थी। इस पर वाहन एजेंसी मालिक कुछ लोगों से कुछ पुलिस अफसरों को फोन कराकर बचने का प्रयास कर रहा था। बावजूद इसके वाहन एजेंसी मालिक की भूमिका की जांच शुरू हो गई है।
विज्ञापन
सदर कोतवाली में तैनात वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजय सिंह की अगुवाई में पांच सदस्यीय टीम शोरूम पहुंची। वहां पर लगे कंप्यूटर व लैपटॉप से संदिग्ध डाटा जुटाया। पूरे प्रकरण की जांच की।
सदर कोतवाल अतुल सिंह का कहना है कि दो पहिया वाहन एजेंसी मालिक की भूमिका की जांच शुरू हो गई है। पुलिस टीम शोरूम भेजकर कंप्यूटर व लैपटॉप से डाटा निकालकर प्रकरण की जांच कराई जा रही है। मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।