{"_id":"5be87d69bdec2269a369b82e","slug":"201541963113-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहनों ने महिला और युवक को कुचला, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वाहनों ने महिला और युवक को कुचला, मौत
Updated Mon, 12 Nov 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली-सतांव। सदर कोतवाली क्षेत्र में रविवार को बेकाबू ट्रक के कुचलने से एक बुुजुर्ग महिला की मौत हो गई। सड़क पार करते समय महिला हादसे का शिकार हुई।
हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भाग गया। उधर, गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र में शनिवार रात अज्ञात वाहन ने एक युवक को रौंद दिया। युवक हमीरपुर जिले के कीर्तिपुर गांव का रहने वाला था। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
डीह थाना क्षेत्र के खुरेहटी की रहने वाली शिव दुलारी (65) सुबह किसी काम से शहर आई थी। वह बरगद चौराहे पर सड़क पार कर रही थी, तभी ट्रक ने उसे रौंद दिया।
विज्ञापन
उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। कोतवाल अशोक सिंह ने बताया कि ट्रक के कुचलने से महिला की मौत हुई है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
चालक की तलाश की जा रही है। उधर, हमीरपुर जिले के कीर्तिपुर निवासी मोहन (25) शनिवार की रात रायबरेली जिला मुख्यालय से बाइक पर सवार होकर लालगंज की तरफ जा रहा था।
अटौरा चौकी के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसे रौंद दिया। पुलिस ने पहुंचकर उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। एसओ विनोद सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।