फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   छात्रा को बचाने के चक्कर में सिलेंडर से भरा ट्रक पलटा

छात्रा को बचाने के चक्कर में सिलेंडर से भरा ट्रक पलटा

Sat, 25 Nov 2017 01:34 AM IST
Updated Sat, 25 Nov 2017 01:34 AM IST
विज्ञापन
छात्रा को बचाने के चक्कर में सिलेंडर से भरा ट्रक पलटा
छात्रा को बचाने में सिलेंडर से भरा ट्रक पलटा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
ऊंचाहार (रायबरेली)। शक्रवार की सुबह एक बड़ा हादसा उस समय टल गया, जब सिलेंडर से लदा एक ट्रक छात्रा को बचाने के चक्कर में बेकाबू होकर पलट गया। यह घटना स्कूल जाने वाले रास्ते पर घटी। गनीमत रही कि घटना के समय सिर्फ एक छात्रा ही उधर से जा रही थी और ट्रक में भी खाली सिलेंडर भरे थे, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
हादसे में छात्रा को मामूली चोटें आई हैं। मार्ग पर ट्रक के पलटने और सिलेंडरों के फैल जाने से लगा कि कोई नीचे दबा तो नहीं है। इस पर महात्मा गौतम बुद्ध इंटर कॉलेज दौलतपुर के छात्रों ने सिलेंडरों को किनारे लगाया, लेकिन गनीमत रही कि सब कुछ ठीक रहा। सिलेंडर हटने से मार्ग भी बहाल हो गया।
विज्ञापन

यह हादसा ऊंचाहार-कानपुर राजमार्ग पर दौलतपुर गांव के पास हुआ। इस गांव के पास इंटर कॉलेज है। शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे कानपुर की ओर से एलपीजी गैस सिलेंडर से लदा हुआ एक ट्रक आ रहा था। जैसे ही यह ट्रक कॉलेज जाने वाले रास्ते पर पहुंचा, तभी अचानक सामने हाईस्कूल की छात्रा पूनम पुत्री रमेश निवासी लोधौरा मजरे शहजादपुर आ गई। छात्रा को बचाने के चक्कर में ट्रक बेकाबू होकर स्कूल जाने वाले रास्ते पर ही पलट गया। इस हादसे के चलते छात्रा मामूली रूप से जख्मी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच कुछ लोगों ने कहा कि कुछ लोग सिलेंडर और ट्रक के नीचे दबे हुए हैं। इस पर घटना से आक्रोशित छात्रों ने कुछ देर में सिलेंडर हटवा दिए, लेकिन सब कुछ ठीक मिला। इस पर विद्यार्थी कक्षाओं में लौट गए। प्रधानाचार्य घनश्याम भारती ने बताया कि ट्रक के नीचे कुछ लोगों के दबे होने पर ही छात्रों से सिलेंडर हटवाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed