{"_id":"5c9e6f73bdec2214262c5d11","slug":"191553887091-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेटिक मजिस्ट्रेट की टीम ने पकड़े 6.50 करोड़ के जेवर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्टेटिक मजिस्ट्रेट की टीम ने पकड़े 6.50 करोड़ के जेवर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। स्टेटिक मजिस्ट्रेट प्रदीप कुमार की टीम ने शुक्रवार को ऊंचाहार थाना क्षेत्र में तलाशी के दौरान एसयूवी से करीब 6.50 करोड़ के जेवर बरामद किए।
आननफानन सोने-चांदी के जेवरों से लदी गाड़ी को ऊंचाहार कोतवाली में खड़ी करवा कर आयकर व वाणिज्यकर विभाग की टीमों को सूचना दी।
जेवरों से संबंधित सभी दस्तावेज मिलने पर गाड़ी को छोड़ दिया गया। हालांकि आयकर विभाग मामले की जांच कर रहा है।
स्टेटिक मजिस्ट्रेट प्रदीप कुमार को लखनऊ से प्रयागराज, वाराणसी और जौनपुर जा रहे एक लग्जरी वाहन में भारी मात्रा में सोने व डायमंड के जेवर होने की सूचना दी गई।
उन्होंने ऊंचाहार में गाड़ी को रोकवाया तो उसमें ब्रांडेड कंपनियों के सोने चांदी के जेवर मिले। गाड़ी को ऊंचाहार कोतवाली पर खड़ी करवा कर आयकर विभाग व वाणिज्य कर विभाग को इसकी सूचना दी गई।
विज्ञापन
सूचना पर टीमों ने ऊंचाहार पहुंचकर जेवरों की जांच की। कई घंटे तक चली जांच में जेवर से संबंधित दस्तावेज उपलब्ध कराए जाने के बाद जेवरों को छोड़ दिया गया।
हालांकि दस्तावेजों की फोटोकॉपी लेकर आयकर विभाग ने जांच शुरू कर दी है। इस दौरान अफरातफरी का माहौल रहा। सीओ डलमऊ विनीत सिंह ने बताया कि जेवरों की गहन जांच के बाद जाने दिया गया है। गाड़ी में कई ब्रॉडेंड कंपनियों के जेवर थे। वाहन में चार लोग सवार थे।
स्टेटिक मजिस्ट्रेट की टीम ने 6.50 करोड़ से जेवर पकड़े। आयकर व वाणिज्य कर विभाग की टीमें मामले की जांच कर रही है। दस्तावेज मिलने के बाद जेवर को जाने दिया गया है। हालांकि जांच चल रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
राम अभिलाष, एडीएम (प्रशासन)