{"_id":"5c95358ebdec22142d5e46da","slug":"191553282446-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसीएम ने तोड़ा रेलवे गेट, ऊंचाहार एक्सप्रेस को रोका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डीसीएम ने तोड़ा रेलवे गेट, ऊंचाहार एक्सप्रेस को रोका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डलमऊ (रायबरेली)। ऊंचाहार-उन्नाव रेल खंड पर डलमऊ स्टेशन के निकट स्थित रेल क्रॉसिंग के गेट को एक डीसीएम ने तोड़ दिया। इस दौरान ट्रैक पर दौड़ रही ऊंचाहार एक्सप्रेस को आउटर पर रोक दिया गया। घटना के बाद डीसीएम चालक वाहन समेत भाग गया।
घटना बुधवार को उस समय घटी, जब करीब 11 बजे डलमऊ स्टेशन के निकट रायबरेली-डलमऊ सड़क मार्ग पर स्थित क्रासिंग संख्या 61-सी को ऊंचाहार एक्सप्रेस को निकालने के लिए बंद किया जा रहा था।
चंडीगढ़ से प्रयाग लौट रही गाड़ी संख्या 14218 ऊंचाहार एक्सप्रेस लालगंज से छूट चुकी थी और डलमऊ पहुंचने वाली थी, तभी गेट बंद किया जा रहा था और सड़क मार्ग से गुजर रहे एक डीसीएम ने गेट में टक्कर मार दी, जिससे फाटक का एक बूम टूट गया।
विज्ञापन
इसी बीच ऊंचाहार एक्सप्रेस डलमऊ स्टेशन के निकट पहुंचने लगी तो उसे आउटर पर रोक दिया गया। घटना के बाद डीसीएम चालक वाहन लेकर भाग गिया।
करीब 20 मिनट तक ऊंचाहार एक्सप्रेस आउटर पर खड़ी रही, जिससे धीमी रफ्तार में स्टेशन लाया गया। स्टेशन अधीक्षक शिवराम रावत ने बताया कि घटना की तहरीर आरपीएफ को दी गई है, ताकि घटना की जांच कर डीसीएम चालक के खिलाफ कार्रवाई की जा सके। टूटे हुए फाटक को दुरुस्त करा लिया गया है।