फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   ढाबे में दो गुटों के बीच चले लात घूंसे, लहराए गए असलहे

ढाबे में दो गुटों के बीच चले लात घूंसे, लहराए गए असलहे

Mon, 04 Feb 2019 12:47 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Feb 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
ढाबे में दो गुटों के बीच चले लात घूंसे, लहराए गए असलहे
रायबरेली। भदोखर थाना क्षेत्र में शनिवार रात एक ढाबे पर दो गुटों के बीच न सिर्फ जमकर लात-घूंसे चले, बल्कि असलहे लहराए गए।
विज्ञापन



दोनों गुटों के लोग नशे में धुत थे। करीब आधा घंटे तक मारपीट होती रही। एसपी के संज्ञान में मामला आया तो स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक हमलावर फरार हो गए।


कहा जा रहा है कि शराब पीने को लेकर दो गुटों में विवाद हुआ। सीसीटीवी फुटेज में मारपीट करने वाले युवकों की पहचान हो गई है।


फुटेज के जरिए पुलिस मारपीट करने वाले आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। हालांकि इस मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है और न ही कोई आरोपी पकड़ा जा सका है।
विज्ञापन



लखनऊ-इलाहाबाद राजमार्ग पर मुंशीगंज कस्बे के पास बाबा ढाबा है। रात में कुछ लोग ढाबे पर भोजन करने गए थे। इसी दौरान शराब पीने को लेकर दो गुट आमने-सामने आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



देखते ही देखते दोनों गुटों के बीच लात-घूंसे चलने लगे। इससे वहां पर अफरातफरी मच गई। भोजन करने पहुंचे लोग वहां से खिसक लिए। कहा जा रहा है कि मारपीट करने वालों ने असलहे भी लहराए।


सभी हमलावर नशे में धुत थे। घटना की सूचना एसपी सुनील कुमार सिंह को दी गई तो उन्होंने एसओ राजकुमार पांडेय को मौके पर भेजकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।



एसओ जब तक पहुंचते हमलावर फरार हो गए। पुलिस ने ढाबे में लगे सीसीटीवी फुटेज निकलवाए। एसओ का कहना है कि फुटेज में मारपीट के आरोपियों को चिह्नित किया जा रहा है। दोनों गुटों के बीच मारपीट हुई है, लेकिन असलहे नहीं लहराए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed