फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   प्रधानमंत्री आवास में 20 लाख का घपला

प्रधानमंत्री आवास में 20 लाख का घपला

Thu, 16 Nov 2017 01:03 AM IST
Updated Thu, 16 Nov 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री आवास में 20 लाख का घपला
प्रधानमंत्री आवास में 20 लाख का घपला
विज्ञापन

रायबरेली। छतोह ब्लॉक के भेलिया गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना में जमकर घपला किया गया है। पीडी (परियोजना निदेशक) इंद्रसेन सिंह की जांच में अपात्रों को 20 लाख बांटने का मामला पकड़ में आया है। इस पर डीएम के आदेश पर बीडीओ (खंड विकास अधिकारी) छतोह ने इंद्रपाल सिंह प्रधान, ग्राम पंचायत अधिकारी और ब्लॉक के वरिष्ठ सहायक के खिलाफ नसीराबाद थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। साथ ही दोषी ग्राम पंचायत अधिकारी और वरिष्ठ सहायक को निलंबित कर दिया है। प्रधान के वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकारों को सीज करने के लिए कारण बताओ नोटिस दिया है।
वर्ष 2017-18 में छतोह ब्लॉक के भेलिया गांव में प्रधानमंत्री आवासों के आवंटन में जमकर खेल किया गया। पात्रों को दरकिनार कर अपात्रों को आवास दे दिए गए। मामले शिकायत डीएम से होने पर पीडी से जांच कराई गई तो 19 अपात्रों को प्रधानमंत्री आवास के लिए पहली किस्त देने की पुष्टि हो गई। आवास आवंटन में बडे़ पैमाने पर घपला किए जाने की पुष्टि के बाद डीएम ने दोषियों के खिलाफ एफआईआर के साथ अन्य कार्रवाई करने के आदेश दिए।
विज्ञापन

डीएम के आदेश पर बीडीओ छतोह इंद्रपाल सिंह ने छतोह ब्लॉक के भेलिया के प्रधान चंद्रपाल सिंह, ग्राम पंचायत अधिकारी सत्येंद्र कुमार मिश्रा और ब्लॉक के वरिष्ठ सहायक कमलेश सिंह के खिलाफ नसीराबाद थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करा दिया है। मामले में ग्राम पंचायत अधिकारी और वरिष्ठ सहायक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। प्रधान के को नोटिस देकर कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृत बुधना की आईडी पर प्रभावती को आवास
सामाजिक, आर्थिक एवं जातिगत जनगणना-2011 के आधार पर तैयार की गई स्थायी सूची से गरीबों को प्रधानमंत्री आवास देना है, लेकिन भेलिया गांव मेें मृत बुधना की आईडी पर प्रभावती को प्रधानमंत्री आवास दे दिया। इसके अलावा फौजदार, हफीज, जफरुन्निशां, जगदीश, जैतुन, जमीरुन, मीना, राकेश, रोशन, शेरबहादुर, शिव प्रसाद, श्रीमती, बब्बन, धनाऊ, लक्ष्मी, महावीर, ननकऊ और शिवनाथा को भी अपात्र होने के बाद भी मनमाने तरीके से आवास के लिए पहली किस्त दे दी गई।

जहांगीराबाद में भी खेल, एफआईआर के आदेश
इसी तरह डलमऊ ब्लॉक क्षेत्र के जहांगीराबाद में भी प्रधानमंत्री आवास में जमकर खेल किया गया है। एसडीएम डलमऊ की जांच में खेल पकड़ में आने के बाद डीएम ने एफआईआर के आदेश दिए हैं। आरोप है कि लोहिया आवास दिलाने के लिए प्रधान ने 20 से 30 हजार रुपयों की वसूली करीब 20 लोगों से की है। डीएम के आदेश पर डीआरडीए में केस के लिए तहरीर तैयार कराई जा रही है।


छतोह ब्लॉक के भेलिया गांव में प्रधानमंत्री आवास में अपात्रों को लाभ देने के मामले में जांच के बाद प्रधान, सचिव और वरिष्ठ सहायक पर नसीराबाद थाने में मुकदमा कर दिया गया है। ग्राम पंचायत अधिकारी और वरिष्ठ सहायक को निलंबित कर दिया है। सभी 19 अपात्रों से वसूली के आदेश भी दिए गए हैं। प्रधान के अधिकारों को सीज करने के लिए डीपीआरओ को पत्र लिखा गया है। इसके लिए प्रधान को नोटिस दिया गया है।- इंद्रसेन सिंह, पीडी, डीआरडीए
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed