फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   ट्रेनों का निरस्तीकरण और डायवर्जन खत्म

ट्रेनों का निरस्तीकरण और डायवर्जन खत्म

Sun, 14 Oct 2018 12:34 AM IST
Updated Sun, 14 Oct 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
ट्रेनों का निरस्तीकरण और डायवर्जन खत्म
रायबरेली। हरचंदपुर में न्यू फरक्का के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद पटरी से पूरी तरह उतरा ट्रेनों का संचालन धीरे-धीरे पटरी पर लौटने लगा है। अब कोई भी गाड़ी न तो निरस्त है और न ही रूट डायवर्ट करके चलाई जा रही है। शनिवार को सभी गाड़ियों का संचालन हुआ, लेकिन ट्रैक मरम्मत का कार्य प्रगति पर होने से आवागमन में विलंब हुआ। इससे कई गाड़ियों को आसपास के स्टेशनों पर रोक कर चलाया गया।
विज्ञापन


ट्रेनों का संचालन पूरी तरह सामान्य होने में एक-दो दिन लग सकते हैं। शनिवार को वाराणसी से लखनऊ जाने वाली गाड़ी संख्या 54255 पैसेंजर करीब सवा पांच घंटे की देरी से रायबरेली पहुंची। लखनऊ से प्रयाग जाने वाली गाड़ी संख्या 54254 पैसेंजर ट्रेन करीब 10 घंटे की देरी से रायबरेली पहुंची। इस गाड़ी को कुंदनगंज में डेढ़ घंटे तक रोके रखा गया।
विज्ञापन


इलाहाबाद से लखनऊ जाने वाली 14215 गंगा गोमती एक्सप्रेस 19 मिनट की देरी से रायबरेली पहुंची, लेकिन इसे यहां करीब 25 मिनट रोका गया। वाराणसी से लखनऊ के बीच दौड़ने वाली गाड़ी संख्या 14219-अप एक घंटे और 14220-डाउन दो घंटे लेट रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहारनपुर से इलाहाबाद जाने वाली गाड़ी संख्या 14512 नौचंदी एक्सप्रेस पौने पांच घंटे की देरी से आई। देहरादून से वाराणसी जाने वाली गाड़ी संख्या 14266 जनता मेल साढ़े चार घंटे विलंब से पहुंची तो गाड़ी संख्या 14265 जनता मेल सवा दो घंटे लेट रही।


इसी तरह गाड़ी संख्या 12875 नीलांचल एक्सप्रेस सवा चार घंटे, 13005 पंजाब मेल एक घंटे, 13006 पंजाब मेल ढाई घंटे, 13168 आगरा कैंट-कोलकाता एक्सप्रेस ढाई घंटे की देरी से यहां पहुंचीं। गाड़ियों को धीमी रफ्तार से निकाला गया या फिर रोक कर चलाया गया। प्रभारी स्टेशन अधीक्षक बाल मुकुंद ने बताया कि अब कोई भी ट्रेन निरस्त नहीं है और न ही डायवर्जन है। सुधार कार्य के चलते विलंब से संचालन हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed