फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   बीडीओ संघ के जिलाध्यक्ष और 13 सचिवों को प्रतिकूल प्रविष्टि, एक निलंबित

बीडीओ संघ के जिलाध्यक्ष और 13 सचिवों को प्रतिकूल प्रविष्टि, एक निलंबित

Sun, 14 Oct 2018 12:50 AM IST
Updated Sun, 14 Oct 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
बीडीओ संघ के जिलाध्यक्ष और 13 सचिवों को प्रतिकूल प्रविष्टि, एक निलंबित
रायबरेली। डीएम संजय कुमार खत्री ने शनिवार को खंड विकास अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष व सरेनी के बीडीओ और 13 ग्राम पंचायत अधिकारियों (सचिव) को प्रतिकूल प्रविष्टि दी है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालयों के निर्माण में सुस्ती पकड़ में आने पर 28 प्रधानों व सचिवों के अलावा चार एडीओ व एक बीडीओ को भी कारण बताओ नोटिस दिए हैं। सरेनी ब्लॉक के कोटिया एहतमाली गांव के सचिव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
विज्ञापन


शनिवार को डीएम ने शेष बचे सलोन, लालगंज, ऊंचाहार, जगतपुर, हरचंदपुर, गौरा, रोहनियां, महराजगंज, छतोह व सरेनी में शौचालयों की प्रगति की समीक्षा बचत भवन में की। बैठक में शामिल न होने पर बीडीओ संघ के जिलाध्यक्ष व सरेनी के खंड विकास अधिकारी अजय कुमार सिंह को प्रतिकूल प्रविष्टि दे दी।
विज्ञापन


शौचालयों की खराब प्रगति मिलने पर डीएम ने सलोन ब्लॉक के बिजवलिया, कालू जलालपुर, माधवपुर निनैया, सलोन देहात, हरचंदपुर ब्लॉक के पारा, जोहवा हिसार, लालगंज ब्लॉक के अंबारा पश्चिम, ऊंचाहार ब्लॉक के अरखा, ईश्वरदासपुर, गंगौली, महराजगंज ब्लॉक के ओथी, अतरेहटी व जनई के सचिवों को भी प्रतिकूल प्रविष्टि दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने सरेनी ब्लॉक के कोटिया एहतमाली गांव के ग्राम विकास अधिकारी विद्या सागर को निलंबित करने के साथ ही सलोन के बीडीओ अरुण सिंह, एडीओ ऊंचाहार, सरेनी, गौरा और महराजगंज को कारण बताओ नोटिस दिए। इसके अलावा घुरहट, पारी, टेराबरौला, चंदापुर, जमुरवा, मझिगवां, अशरफपुर, निनावां, दूलापुर, मतरामपुर, झरहा, गौरा खसपरी, सूरजपुर बनापार के ग्राम पंचायत व विकास अधिकारियों के साथ ही संबंधित गांवों के प्रधानों को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया है।


वर्जन :
बैठक में डीएम के आदेश के बाद संबंधित कर्मचारियों पर कार्रवाई की गई है। खंड विकास अधिकारियों व ग्राम विकास अधिकारियों पर सीडीओ के स्तर से कार्रवाई का आदेश जारी किया जाएगा। शत-प्रतिशत शौचालयों का लक्ष्य पूरा करने के आदेश दिए गए हैं।
- उपेंद्रराज सिंह, जिला पंचायतराज अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed