{"_id":"59d677404f1c1bd0538b5f1a","slug":"181507227456-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेप के बाद छात्रा की हत्या, झाड़ियों में फेंका शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेप के बाद छात्रा की हत्या, झाड़ियों में फेंका शव
Updated Thu, 05 Oct 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैंगरेप के बाद छात्रा की हत्या, सूजे से फोड़ दी आंखें
रायबरेली। भदोखर थाना क्षेत्र में बुधवार रात घर के बाहर सो रही एक छात्रा से गैंगरेप के बाद उसकी हत्या कर दी गई। दरिंदों ने उसका गला दबाया और सूजे से आंखें फोड़कर शव को झाड़ियों में फेंक दिया। बृहस्पतिवार सुबह सनसनीखेज वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को झाड़ियों से बाहर निकाला और परिवारीजनों को बिना दिखाए शव थाने ले जाने पर लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया। इसको लेकर उन्होंने पुलिस अफसरों से तीखी नाराजगी जताई और हंगामा किया। एसपी शिवहरि मीणा, एएसपी शशिशेखर सिंह, सीओ सदर शेषमणि उपाध्याय ने फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर वारदात की जांच की। एसपी के समझाने पर परिवारीजन व ग्रामीण शांत हो गए। मां की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया है।
एक गांव की रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी ओर कक्षा सात की छात्रा रात में घर के बाहर चारपाई पर सो रही थी। सुबह उसकी मां की नींद खुली तो किशोरी चारपाई पर नहीं थी। खोजबीन शुरू की गई तो घर से दूर स्थित झाड़ियों में किशोरी का शव मिलने से दहशत फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक किशोरी का गला दबाया गया था। गले में चोट के निशान थे। सूजे से उसकी दोनों आंखों पर प्रहार किया गया था। शरीर के कुछ हिस्सों पर कपड़े नहीं थे और खून निकल रहा था। एसओ ओम प्रकाश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने परिवारीजनों को शव नहीं दिखाया और उसे लेकर भदोखर थाने चले गए। इस लोग आक्रोशित हो गए। परिवारीजनों के साथ ग्रामीणों ने हंगामा किया। किशोरी के साथ हुई दरिंदगी की जानकारी से न सिर्फ गांव व क्षेत्रीय लोग सहम गए, बल्कि आरोपियों के प्रति उनका जबरदस्त गुस्सा था। इसी बीच एसपी, एएसपी व सीओ पहुंच गए। एसपी ने परिवारीजनों व ग्रामीणों से बातचीत की और उन्हें कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। एसओ ने बताया कि मृतका की मां की तहरीर पर दल बहादुर, आजाद, अमरेंद्र के खिलाफ रेप और हत्या का मुकदमा दर्ज कर तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। फोरेंसिक टीम ने मौके पर वारदात से जुड़े सबूत एकत्र किए। वारदात स्थल पर मिले खून के सैंपल लिए। बेटी की मौैत से परिवारीजनों के भी आंसू नहीं थम रहे हैं। ग्रामीणों का कहना था कि यह वारदात अमानवीय है और ऐसा करने वालों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। पुलिस अधीक्षक शिवहरि मीणा का कहना है कि प्रथम दृष्टया रेप के बाद किशोरी की हत्या किए जाने की बात सामने आ रही है। रिपोर्ट दर्ज करके तीनों नामजद आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अन्य बिंदुओं पर भी जांच चल रही है। जल्द वारदात का खुलासा किया जाएगा।