{"_id":"597cd4f14f1c1ba7098b47ed","slug":"181501353201-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक की डिक्की तोड़कर पार किए 24 हजार रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक की डिक्की तोड़कर पार किए 24 हजार रुपये
Updated Sun, 30 Jul 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक की डिक्की तोड़ उड़ाए 24 हजार रुपये
लालगंज (रायबरेली)। लालगंज-कानपुर रोड स्थित ब्रजेंद्र नगर में शनिवार को सामान ले रहे एक युवक की बाइक की डिक्की तोड़कर चोरों ने 24 हजार रुपये पार कर दिए। नया का पुरवा मजरे बेलहनी गांव निवासी राजेश ने बताया कि उसका खाता बैंक ऑफ बड़ौदा की लालगंज शाखा में है। उसने अपने खाते से 25 हजार रुपये निकाले थे। 24 हजार रुपये पॉलीथिन में लपेटकर बाइक की डिक्की में डाल लिए थे। एक हजार रुपये खरीदारी करने के लिए निकाले थे। वह ब्रजेंद्र नगर स्थित एक ऑटो पार्ट्स की दुकान के बाहर बाइक खड़ी करके हेलमेट लेने लगा। तभी उसकी बाइक की डिक्की तोड़कर चोरों ने 24 हजार रुपये पार कर दिए। पीड़ित जब हेलमेट लेकर वापस आया तो डिक्की टूटी मिली और रुपये गायब मिले। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी। प्रभारी निरीक्षक रवेंद्र सिंह ने बताया कि ऐसा कोई मामला संज्ञान में नहीं आया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।