फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   हाईस्कूल में फेल होने पर किशोरी ने नदी में कूदकर दी जान

हाईस्कूल में फेल होने पर किशोरी ने नदी में कूदकर दी जान

Sat, 29 Jul 2017 11:46 PM IST
Updated Sat, 29 Jul 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
हाईस्कूल में फेल होने पर किशोरी ने नदी में कूदकर दी जान
किशोरी ने नदी में कूदकर दी जान
विज्ञापन

रायबरेली। सदर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को एक किशोरी ने सई नदी में कूदकर जान दे दी। वह हाईस्कूल में फेल हो गई थी। इसके बाद से तनाव में रह रही थी। शहर के नेहरू नगर की रहने वाली सारिका सोनकर (17) सुबह यह कहते हुए घर से निकली की नित्यक्रिया के लिए जा रही है। इसके बाद लौटकर नहीं आई। उसके घर न पहुंचने पर भाई योगी सोनकर समेत अन्य परिवारीजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। इस दौरान पता चला कि उसने सई नदी में छलांग लगा दी। सूचना पर कोतवाल सुधीरचंद्र पांडेय पुलिस टीम व गोताखोर के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। खोजबीन के दौरान इंदिरा गांधी उद्यान के पास सारिका का शव मिला। भाई का कहना है कि बहन राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में कक्षा 10 की छात्रा थी और इस बार फेल हो गई थी। इसके बाद से वह परेशान रहती थी। कोतवाल का कहना है कि हाईस्कूल में फेल होने के चलते उसने नदी में कूदकर जान दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed