फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   पत्नी ही निकली पति की हत्या की मास्टरमाइंड

पत्नी ही निकली पति की हत्या की मास्टरमाइंड

Fri, 29 Sep 2017 11:47 PM IST
Updated Fri, 29 Sep 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
पत्नी ही निकली पति की हत्या की मास्टरमाइंड
पत्नी ने ही कराई थी पूर्व प्रधान की कराई थी हत्या
विज्ञापन

रायबरेली। चर्चित पूर्व प्रधान की हत्या का शुक्रवार को पुलिस ने पर्दाफाश का दावा किया है। पुलिस का दावा है कि उसकी पत्नी ने ही मामा समेत अन्य आरोपियों को फिरौती देने की बात कहकर पति की हत्या करा दी थी। गुरुबख्शगंज पुलिस ने वारदात के मुख्य आरोपी मामा समेत चार हत्या आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो आरोपी फरार हो गए।
एसपी शिवहरि मीणा शुक्रवार को पुलिस कार्यालय में बताया कि 21 सितंबर को गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र में पूर्व प्रधान की हत्या कर दी गई थी। उसकी पत्नी ने गैंगरेप का आरोप लगाया था। गुरुबख्शगंज थानेदार विनोद सिंह, सदर कोतवाली के एसआई राकेश सिंह की टीम ने गुरुवार रात हत्याकांड में मृतक पूर्व की पत्नी के अलावा राज कुमार उर्फ बब्बन पासी निवासी सैदापुर थाना सरेनी, रामलाल उर्फ पुत्ती निवासी कुंभ अरोरा पूरे नरपति थाना लालगंज, अरुण कुमार उर्फ राजू निवासी बछरावां थाने के पीछे को पकड़ा है। राजू निवासी बालेमऊ का पुरवा, कल्लू उर्फ प्रमोद निवासी नरपति का पुरवा लालगंज फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मृतक की पत्नी को शक था कि पूर्व प्रधान के अवैध संबंध किसी दूसरी महिला से है। साथ ही मृतक उसका उत्पीड़न करता था। पत्नी का कहना था कि पूर्व प्रधान उसकी हत्या करना चाहता था। इस पर उसने रिश्ते में लगने वाले मामा राज कुमार से संपर्क किया। महिला और मामा के बीच प्रेम-प्रसंग भी है। राजकुमार ने वारदात का प्लान तैयार कराया। उसी के कहने पर पूर्व प्रधान को 15 व ससुर को 10 नशे की गोलियां खिलाई गई थी। इसके बाद अन्य साथियों के साथ मिलकर पूर्व प्रधान को मार दिया था। एसपी ने बताया कि एसपी ने बताया कि पूर्व प्रधान ने पांच लाख रुपये का बीमा कराया था। पत्नी ने हत्या आरोपियों से कहा था कि बीमे के पैसे मिलने पर उन्हें चार लाख रुपये देने की बात कही थी। आरोपी महिला खीरों क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली थी। वर्ष 2012 में पूर्व प्रधान से लव मैरिज की थी। आरोपियों के पास से 500 ग्राम चांदी, सोना 30 ग्राम, 12 हजार रुपये और एक तमंचा बरामद किया गया है। घटना में प्रयुक्त की गई एक कार भी बरामद की गई है। इस मौके पर एएसपी शशिशेखर सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक तीर से दो निशाने साधने था मकसद
पूर्व प्रधान की पत्नी ने एक तीर से दो निशाना साधने का प्लान तैयार किया था। एक तो उसने अपने पति की हत्या करा दी। इसके बाद वह गांव के ही गोपाली, रामसजीवन की पत्नी और एक प्लांट पर रहने वाले व्यक्ति को फंसाना चाहती थी, पर पुलिस की तफ्तीश के आगे उसका मकसद अधूरा रह गया। एसपी का कहना है कि नामजद किए गए गोपाली व रामसजीवन की पत्नी को क्लीन चिट दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed