{"_id":"59caa4894f1c1b6f548b49d6","slug":"171506452617-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अचलेश्वर चौराहा में 12 दुकानों में चोरी का मामला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अचलेश्वर चौराहा में 12 दुकानों में चोरी का मामला
Updated Wed, 27 Sep 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी 100 पुलिस के दो सिपाही सस्पेंड
रायबरेली। हरचंदपुर थाना क्षेत्र में 12 दुकानों में हुई चोरी की घटनाओं से क्षेत्रीय व्यापारियों में जहां गुस्सा है। वहीं एसपी ने यूपी 100 पुलिस के दो सिपाहियों को लापरवाही पर सस्पेंड कर दिया है। व्यापारियों को पुलिस की सुरक्षा पर भरोसा नहीं रह गया है। यही वजह है कि सोमवार की रात कई दुकानदार दुकानों पर सोए और स्वयं दुकान की सुरक्षा की कमान संभाल ली।
अचलेश्वर चौराहा में रविवार रात एक के बाद एक 12 दुकानों के ताले तोड़कर चोरों ने चार लाख से ज्यादा का माल पार किया था। हरचंदपुर-गुरुबख्शगंज मार्ग पर पड़ने वाला यह चौराहा वैसे तो सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। बावजूद थानेदार धीरेंद्र यादव और पुलिस कर्मी रात्रिगश्त में ढिलाई बरत रहे हैं। यही वजह रही कि सोमवार रात कई दुकानदारों ने स्वयं सुरक्षा की कमान संभाल ली और अपनी दुकानों में सोकर रात बिताई। उनका कहना है कि थानेदार और उनके मातहतों की लापरवाही से व्यापारी कारोबार नहीं कर पा रहे हैं। उनकी दुकानों पर चोरी हो रही है।
व्यापारी दिनेश कुमार, नारेंद्र कुमार, संतोष कुमार का कहना है कि पुलिस की ढिलाई से व्यापारी अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो धरना शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने एसपी से सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मियों को हटाए जाने की मांग की। लापरवाही पर एसपी ने यूपी 100 पुलिस के सिपाही रामनिवास और रमाकांत मिश्रा को सस्पेंड कर दिया गया। एसपी शिवहरि मीणा का कहना है कि घटनास्थल का जायजा ले लिया गया है। घटना की जांच कराई जा रही है। जांच में रात्रिगश्त में थानेदार और अन्य पुलिस कर्मियों की लापरवाही की बात सामने आती है तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।