फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   चार लाख कीमत का गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

चार लाख कीमत का गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Sun, 13 Aug 2017 12:16 AM IST
Updated Sun, 13 Aug 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
चार लाख कीमत का गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
40 किलो गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन

रायबरेली। सलोन कोतवाली पुलिस ने 40 किलो गांजा बरामद करते हुए दो अंतर जनपदीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 40 किलो गांजा मिला है। साथ ही गांजा बिक्री में प्रयुक्त की जाने वाली चार पहिया गाड़ी भी बरामद की गई है। पुलिस की मानें तो ये तस्कर कई जनपदों में गांजा ले जाकर बेचते थे। प्रतापगढ़ बिक्री करने जा रहे थे, तभी दबोच लिए गए।

पुलिस कार्यालय में सीओ सदर शेषमणि उपाध्याय ने बताया कि मुखबिर की सूचना मिली थी कि चार पहिया गाड़ी पर कुछ लोग गांजा रखकर उसे बेचने प्रतापगढ़ जा रहे थे। इस पर सलोन कोतवाल जीडी शुक्ला ने पुलिस टीम के साथ लहुरेपुर गांव के पास से चेकिंग के दौरान गाड़ी को कब्जे में लिया। इस पर सवार वीरेंद्र प्रताप सिंह निवासी दौतरा और अशोक कुमार उर्फ मुन्ना निवासी पहरेमऊ महराजगंज को पकड़ लिया गया। सीओ ने बताया कि पकडे़ गए आरोपी अंतर जनपदीय गांजा तस्कर हैं। यह रायबरेली जिले के आसपास के जिलों में गांजा की बिक्री करते हैं। इनके पास से 40 किलो गांजा बरामद हुआ है। पकड़े गए वीरेंद्र प्रताप सिंह और अशोक कुमार उर्फ मुन्ना पर कई आपराधिक मुकदमे भी दर्ज हैं। चार पहिया गाड़ी बरामद कर ली गई है। इस मौके पर सीओ सलोन शशिकांत यादव भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed