{"_id":"594abc2a4f1c1b124e8b4706","slug":"171498070058-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज और औलाद की खातिर विवाहिता की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज और औलाद की खातिर विवाहिता की हत्या
Updated Thu, 22 Jun 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज की खातिर विवाहिता की हत्या
सबहेड - जहर खिलाकर मारा, फिर फंदे से लटका दिया शव
- चार के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज, पति व ससुर गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
डलमऊ (रायबरेली)। दहेज की खातिर एक विवाहिता की हत्या कर दी गई। पहले उसे जहर देकर मारा गया और फिर मामले को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे पर लटका दिया गया। वारदात की जानकारी होने पर पहुंचे मायका पक्ष के लोगों ने दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत चार ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्जकर पति और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है।
लालगंज कोतवाली क्षेत्र के पूरे जयसिंह मजरे हरीपुर गांव की रहने वाली सुषमा की चार साल पहले शादी डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के बहेरिया गांव निवासी सुजीत कुमार के साथ हुई थी। मायका पक्ष का आरोप है कि मंगलवार रात में जहर देकर पहले सुषमा को मार दिया और फिर वारदात को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फांसी के फंदे पर लटका दिया गया। बुधवार सुबह घटना की जानकारी होने पर मृतका का पिता सुखराम मौके पर पहुंचा। पिता सुखराम का आरोप है कि शादी के कुछ माह बाद से ही सुजीत कुमार समेत अन्य ससुरालीजन सुषमा के साथ मारपीट करके दहेज की मांग कर रहे थे। शादी के चार साल होने पर बेटी को बच्चा नहीं हो रहा था। इसलिए भी उसे प्रताड़ित करते थे। इसी वजह से बेटी को जहर देकर मारा गया और शव को फांसी पर लटका दिया। सूचना पर कोतवाल दीपचंद्र मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की। कोतवाल का कहना है कि मृतका के पिता की तहरीर पर पति सतीश कुमार, ससुर गुरु प्रसाद और सास और ननद के विरुद्ध दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पति और ससुर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
इनसेट
कई बार तो कराया था समझौता
बेटी की मौत से पिता के आंसू नहीं थम रहे हैं। वह आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहा है। पिता का कहना है कि कई बार तो समझौता कराया था कि सबकुछ ठीक हो जाएगा, लेकिन बेटी पर अत्याचार कम नहीं हुए। उसकी बेटी को मार दिया गया। अन्य परिवारीजन भी सुषमा की मौत से गमजदा हैं।