फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   बदमाशों ने सराफा व्यवसायी को पीटा,

बदमाशों ने सराफा व्यवसायी को पीटा,

Mon, 01 Oct 2018 12:49 AM IST
Updated Mon, 01 Oct 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
बदमाशों ने सराफा व्यवसायी को पीटा,
जायस (रायबरेली)। दो बाइकों पर सवार पांच बदमाशों ने रविवार शाम डंडे व हॉकी से हमला कर सराफ से जेवरात से भरा बैग लूट लिया।
विज्ञापन



वारदात उस समय अंजाम दी गई जब व्यापारी दुकान बंद कर घर लौट रहा था। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल व्यवसायी को पीएचसी जायस में भर्ती कराया है।


बैग में करीब चार लाख रुपये कीमत के जेवरात थे। तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस बदमाशों की धरपकड़ के लिए प्रयास कर रही है। मामला अमेठी जिले के जायस कोतवाली क्षेत्र का है।


जायस के चौधराना मोहल्ला निवासी शिवमंगल सोनी की रायबरेली जिले के नसीराबाद क्षेत्र के मोजमगंज में आभूषणों की दुकान है।


रविवार शाम शिवमंगल दुकान बंद कर अपने पड़ोसी दुकानदार कृष्ण कुमार के साथ बाइक से घर जा रहा था। जायस विद्युत उपकेंद्र के निकट पेट्रोल पंप के पास दो बाइकों पर सवार पांच बदमाशों ने सराफ को रोक लिया और उसे डंडे व हॉकी से उसे पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन



इस पर बाइक पर बैठा उसका साथी दुकानदार कृष्ण कुमार मौके से भाग निकला। इसके बाद बदमाश जेवरात से भरा बैग छीन ले गए।


राहगीरों की सूचना पर कोतवाल रविंद्र सिंह एवं बहादुरपुर चौकी इंचार्ज संतोष कुमार मिश्रा फोर्र्स के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक बदमाश भाग निकले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस घायल व्यापारी को लेकर कोतवाली आई। कोतवाल रविंद्र सिंह कहा कि पीड़ित के भाई रामबहादुर सोनी की तहरीर पर जायस कस्बे के कंचाना मोहल्ला निवासी राजेश, चौधराना मोहल्ला निवासी आशीष, अमन और दो अज्ञात आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया गया है।


आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीम लगाई गई। जल्द आरोपी पकड़े जाएंगे। पीड़ित व्यापारी का कहना है कि झोले में करीब चार लाख रुपये के जेवरात थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed