फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   अब खाकी वालों की भूमि तक को नहीं छोड़ रहे भूमाफिया

अब खाकी वालों की भूमि तक को नहीं छोड़ रहे भूमाफिया

Fri, 25 May 2018 12:18 AM IST
Updated Fri, 25 May 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
अब खाकी वालों की भूमि तक को नहीं छोड़ रहे भूमाफिया
भूमाफिया ने बेच दी बछरावां थाने की जमीन
विज्ञापन



रायबरेली। भूमाफिया के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब पुलिस वालों को भी नहीं छोड़ रहे हैं। भूमाफिया ने बछरावां थाने की करीब 14 बिस्वा जमीन बेच दी।


बांदा-बहराइच राजमार्ग स्थित इस जमीन की कीमत करीब दो करोड़ रुपये बताई जा रही है। मामला संज्ञान में आने के बाद एसओ जीडी शुक्ला ने छह के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया है।


एफआईआर में दो विक्रेता और चार क्रेता शामिल हैं। विक्रेताओं ने थाना परिसर व बाउंड्रीवाल की जमीन को खुद का बताकर उसका सौदा कर दिया। नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन



बछरावां थाना दो हाईवों के किनारे पड़ता है। थाने का मुख्य गेट और कुछ परिसर इलाहाबाद राजमार्ग और कुछ थाना परिसर का हिस्सा बांदा-बहराइच राजमार्ग पर पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बांदा-बहराइच राजमार्ग पर थाने की बाउंड्रीवाल भी है। इसी बाउंड्रीवाल और थाना परिसर की करीब 14 बिस्वा जमीन को दो विक्रेताओं ने अपना बताकर चार लोगों के नाम एग्रीमेंट करा दिया।


करीब दो माह पहले थाने की कमान संभालने वाले एसओ जीडी शुक्ला को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने इस मामले की जांच कराई। जांच में मामला सही मिला।


इस पर थाने में तैनात दरोगा पंकज त्रिपाठी ने बुधवार रात बछरावां थाने में एफआईआर दर्ज करा दी। एसओ ने बताया कि थाने की करीब दो करोड़ रुपये कीमत की जमीन को बेचा गया है।



दरोगा की तहरीर पर बछरावां कस्बे के मो. उत्तर बाजार निवासी राजेंद्र (क्रेता), राहुल सेठ (विक्रेता), रामपालखेड़ा मजरे नीमटीकर निवासी वसीम अहमद (क्रेता), कमनियां तालाब मजरे विशुनपुर निवासी मो. आरिफ (क्रेता), बछरावां कस्बा निवासी परवेश वर्मा (क्रेता), साधुखेड़ा मजरे जलालपुर गांव निवासी राजू वर्मा (सहयोगी विक्रेता) के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। जांच कराई जा रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed