फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   पूरे शिवचरन मजरे बेवल गांव में सनसनीखेज वारदात

पूरे शिवचरन मजरे बेवल गांव में सनसनीखेज वारदात

Wed, 13 Dec 2017 12:02 AM IST
Updated Wed, 13 Dec 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
पूरे शिवचरन मजरे बेवल गांव में सनसनीखेज वारदात
गला रेतकर वृद्धा की हत्या, कुएं में फेंका शव
विज्ञापन

परशदेपुर (रायबरेली)। नसीराबाद थाना क्षेत्र के पूरे शिवचरन मजरे बेवल गांव में सोमवार रात लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने वृद्धा की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। उसका शव कुएं में फेंक दिया और बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखा सामान लेकर भाग गए। सुबह कुएं में महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर सीओ व एसओ ने पहुंचकर घटना की पड़ताल की। दामाद की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
पूरे शिवचरन मजरे बेवल की सुमेरा देवी (70) घर में अकेली रहती थी। सोमवार देर शाम खाना खाकर बरामदे में सो गई। देर रात लूटपाट के इरादे से बदमाश छत के रास्ते घर के अंदर कूद गए। घटना स्थल को देख कर प्रतीत होता है कि सुमेरा ने लूटपाट का विरोध किया। इस पर बदमाशों ने चाकू से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव घर के बाहर स्थित कुएं में फेंक दिया और बक्से का ताला तोड़कर नकदी, जेवरात समेत अन्य सामान उठा ले गए। कितने की लूटपाट की, इसकी जानकारी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

सुबह जब आसपास के लोग कुएं में पानी भरने गए तो शव कुएं में देख दंग रह गए। सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर सलोन सीओ सशिकांत यादव व प्रभारी एसओ डीके राय पहुंचे और लाश को कुएं से बाहर निकलवाई। मृतका के दामाद कामता प्रसाद पाल ने थाने में बदमाशों के खिलाफ लूटपाट करने व सास की हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। नसीराबाद थाना प्रभारी इंचार्ज डीके राय ने बताया कि लूटपाट का विरोध करने पर महिला की हत्या की गई है। लूट कितने की हुई है, इस बारे में पड़ताल की जा रही है। जल्द बदमाशों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कल तो ठीक रहा अब ई का होइगा
मां की हत्या की सूचना पर बेटी गांव पहुंची तो शव देखकर बिलड़ पड़ी। परैया नमकसार में ब्याही बेटी कमलेश कुमारी की जुबां पर से यही बात निकली कि कल तो ठीक रहा अब ई का होइगा। हमार अम्मा अकेले घर मा रहत रही कहू से कौनव बातव नहीं रहाय। फिर का होइगवा। इसके अलावा अन्य नाते-रिश्तेदारों का आना जाना लगा है।

दिल्ली में रहते हैं चार बेटे
मृतका सुमेरा देवी के चार बेटे हैं। चारो दिल्ली में नौकरी करते हैं। राम अभिलाख, राम अवधपाल, राम कुमति पाल व राम केवल परिवार समेत वही रहते है। दो बेटी जिनकी शादी हो गई है। इसमें फूलकली व कमलेश कुमारी हैं।


लूटपाट का विरोध करने पर वृद्धा की हत्या की गई है। दामाद की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। बदमाशों की धरपकड़ के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। जल्द मर्डर का खुलासा किया जाएगा।- शिवहरि मीणा, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed