फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   ट्रिपलिंग में मौरंग के ढेर पर चढ़ी बाइक अनियंत्रित होकर पलटी, एक की मौत दो घायल

ट्रिपलिंग में मौरंग के ढेर पर चढ़ी बाइक अनियंत्रित होकर पलटी, एक की मौत दो घायल

Sat, 22 Jun 2019 01:49 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2019 01:49 AM IST
विज्ञापन
ट्रिपलिंग में मौरंग के ढेर पर चढ़ी बाइक अनियंत्रित होकर पलटी, एक की मौत दो घायल
ट्रिपलिंग में मौरंग के ढेर पर चढ़ी बाइक अनियंत्रित होकर पलटी, एक की मौत, दो घायल
विज्ञापन

रायबरेली। खीरों थाना क्षेत्र में सड़कों के किनारे लगे मौरंग के ढेर जानलेवा साबित हो रहे हैं। गुरुवार शाम ट्रिपलिंग में एक बाइक पर सवार तीन लोग सड़क के किनारे मौरंग के ढेर पर चढ़ गए।

इससे अनियंत्रित हुए बाइक सवार सड़क पर गिर गए, जिससे तीनों घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल बाइक चालक को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


दुकनहा गांव निवासी चंद्र किशोर (35) अपने ही गांव के साथी संदीप (25) और अपने रिश्तेदार अतरहर निवासी पिंटू (20) के साथ एक ही बाइक से अपनी ननिहाल अतरहर अपनी मां शिवकली को लेने जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


खीरों कस्बा के अतरहर रोड पर अज्ञात वाहन को बचाने में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे लगे मौरंग के ढेर पर चढ़ गई। इससे तीनों बाइक सवार गिर कर घायल हो गए। घायलों को सीएचसी खीरों पहुंचाया गया।


जहां से नाजुक हालत में चंद्र किशोर को जिला अस्पताल भेजा गया। हालत में सुधार न होने पर डॉक्टरों ने उसे लखनऊ भेज दिया था। लखनऊ में इलाज के दौरान गुरुवार देर रात उसकी मौत हो गई।

प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि घायल चंद किशोर की ट्रॉमा सेंटर लखनऊ में मौत होने की जानकारी हुई है। तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed