फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   खसपरी के एक घर से 40 पेटी नकली शराब बरामद

खसपरी के एक घर से 40 पेटी नकली शराब बरामद

Sat, 22 Jun 2019 01:48 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
खसपरी के एक घर से 40 पेटी नकली शराब बरामद
घर से 40 पेटी नकली शराब बरामद
विज्ञापन

रायबरेली। मिल एरिया थाने व आबकारी पुलिस की संयुक्त टीम ने खसपरी गांव में दबिश देकर एक घर से 40 पेटी नकली शराब बरामद की। टीम ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि बरामद शराब दूसरेे जिले भेजने की तैयारी थी।

पुलिस अवैध शराब से जुड़े अन्य कारोबारियों का पता लगाने में जुट गई है। आबकारी निरीक्षक पुष्पेंद्र मिश्रा व मिल एरिया एसओ राकेश कुमार पांडेय ने बताया कि मुखबिर से खसपरी गांव के एक घर में काफी मात्रा में शराब रखने होने की खबर मिली थी।
विज्ञापन


इस पर वे टीम के साथ गांव पहुंच गए। पुलिस ने गांव के राजकिशोर कुर्मी के घर छापा मारा तो नकली शराब बरामद हुई। पुलिस ने राजकिशोर को पकड़ लिया। पूछताछ में राजकिशोर ने बताया कि वो दोस्त जितेंद्र सिंह के साथ काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर पुलिस ने जितेंद्र को भी दबोच लिया। पुलिस का कहना है कि दोनों शराब किसी को देने के लिए इंतजार कर रहे थे। मौके से 40 पेटी मस्तीह ब्रांड की नकली शराब बरामद की गई है।


पुलिस टीम ने दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम व आईपीसी के तहत मामला पंजीकृत कर जेल भेज दिया है। टीम में राघवेंद्र तिवारी, सिपाही अभय प्रताप सिंह, विनीत शुक्ला, नृपेंद्र, गोविंद आदि मौजूद रहे।

एसपी सुनील कुमार सिंह का कहना है कि अवैध शराब के धंधे पर शिकंजा कसा जा रहा है। इसमें शामिल पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed