फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   छात्रवृति के लिए अपना नाम शामिल कराएं स्कूल

छात्रवृति के लिए अपना नाम शामिल कराएं स्कूल

Sat, 22 Jun 2019 02:16 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2019 02:16 AM IST
विज्ञापन
छात्रवृति के लिए अपना नाम शामिल कराएं स्कूल
छात्रवृत्ति के लिए अपना नाम शामिल कराएं
विज्ञापन

रायबरेली। शैक्षिक सत्र 2019-20 छात्रवृत्ति के लिए मास्टर डाटा में नवीन मान्यता प्राप्त संस्थाओं का नाम शामिल किए जाने तथा आवश्यक संशोधन की कार्रवाई ऑनलाइन प्रारंभ कर दी गई, जिसकी अंतिम तिथि 30 जून निर्धारित है। जिले के सभी राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त तथा वित्तविहीन मान्यता प्राप्त हाईस्कूल व इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रधानाचार्य व्यक्तिगत रूप से समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय से समन्वय स्थापित करके ऑनलाइन फीडिंग करा लें, ताकि पहली जुलाई से छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन आवेदन करने में कोई कठिनाई न होने पाए। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. चंद्रशेखर मालवीय ने बताया कि पूर्व दशम तथा दशमोत्तर छात्रवृत्ति के आवेदन से पहले छात्र-छात्राओं के आधार कार्ड को मोबाइल से लिंक भी कराना होगा, ताकि वे छात्रवृत्ति से वंचित न होने पाएं। अगर कोई छात्र-छात्रा आवेदन करने से वंचित रह जाता है तो इसके लिए प्रधानाचार्य उत्तरदायी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed