फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   छेड़छाड़ का आरोप लगा कोचिंग दंपती समेत चार को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

छेड़छाड़ का आरोप लगा कोचिंग दंपती समेत चार को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

Sat, 22 Jun 2019 02:16 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2019 02:16 AM IST
विज्ञापन
छेड़छाड़ का आरोप लगा कोचिंग दंपती समेत चार को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
छेड़छाड़ का आरोप लगा दंपती समेत चार को पीटा, केस
विज्ञापन

रायबरेली। जायस नगर में शुक्रवार शाम चार बजे कोचिंग संचालक पर हमला किया गया। नगर की कोचिंग में पढ़ने वाली छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप लगाकर आधा दर्जन युवकों ने कोचिंग संचालक व उसकी पत्नी समेत चार लोगों को कोचिंग से खींचकर बीच सड़क पर सरेआम दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।

आसपास जुटी लोगों की भीड़ तमाशबीन बनी रही। दो गुटों के बीच वारदात होने के बाद सनसनी फैल गई। नगर के दो मोहल्लों में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। मामले में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। एसडीएम तिलोई व अन्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया है।
विज्ञापन


नगर के मोहल्ला चौधराना निवासी शशांक पदम भूषण व उनकी पत्नी गायत्री छह माह से नगर के मोहल्ला खरका शेखाना में एक भवन में कोचिंग चला रहे हैं। नगर की छात्र-छात्राएं यहां पढ़ने आती हैं। शुक्रवार की शाम कोचिंग के समय पड़ोस के ही मोहल्ला गोरिया निवासी मंसूर अंसारी, शब्बू, मुन्ना, अकरम, बबलू लाठी डंडे व कुल्हाड़ी से लैस होकर कोचिंग पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोचिंग संचालक पर कोचिंग में पढ़ने वाली छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए हमला कर दिया। हमलावरों ने कोचिंग संचालक को खींचकर बीच सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। पत्नी गायत्री, भाई मयंक, बहन सारिका को भी बीच सड़क पर पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और हमलावरों में मुन्ना अंसारी को गिरफ्तार कर लिया।

अन्य मौके सेे भाग गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसडीएम तिलोई सुनील कुमार त्रिवेदी भी घटना स्थल पर पहुंचे। दो गुटों के बीच मामला होने के बाद दोनों ही मोहल्लों में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। कोतवाली प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि शशांक की तहरीर पर मंसूर अंसारी, सब्बू, मुन्ना, अकरम, बबलू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।


एएसपी अमेठी दयाराम सरोज ने बताया कि एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कोई भी आरोपी नहीं बचेगा। कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सुरक्षा के मद्देजनर मोहल्लों में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed