फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   सड़क हादसे में चार बाइक सवार घायल

सड़क हादसे में चार बाइक सवार घायल

Wed, 19 Jun 2019 01:49 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2019 01:49 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में चार बाइक सवार घायल
सड़क दुर्घटनाओं में चार लोग घायल
विज्ञापन

रायबरेली। खीरों थाना क्षेत्र में सोमवार रात हुईं सड़क दुर्घटनाओं में चार बाइक सवार घायल हो गए। सरेनी थाना क्षेत्र के गांव कलंदरखेड़ा निवासी जयसिंह (30) और इसी गांव के सूरज (24) अपनी बाइक से सोमवार देर रात गुरुबक्सगंज थाना क्षेत्र के गांव भीतरगांव बरात में आ रहे थे। सेमरी-खीरों राजमार्ग पर महिपालपुर गांव के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर एक पुलिया से टकरा गई।

इससे दोनों घायल घायल हो गए। वहीं गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के दूलारायगढ़ी निवासी धर्मेंद्र (30) बाइक से निमंत्रण में जा रहा था। खीरों-सेमरी राजमार्ग के पूरे चौधराइन मजरे बरौला गांव के निकट अज्ञात बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गया। तीसरी घटना में खीरों क्षेत्र के गांव पूरेचंदी निवासी कमलेंद्र (22) बाइक से कहीं निमंत्रण जा रहा था।
विज्ञापन


खीरों कस्बे के निकट सड़क के किनारे खड़े कुछ लोगों को बचाने में उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और वह सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed