फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   बीएसएनएल में तैनात जेई की मौत, तीन घायल

बीएसएनएल में तैनात जेई की मौत, तीन घायल

Fri, 14 Jun 2019 01:16 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2019 01:16 AM IST
विज्ञापन
बीएसएनएल में तैनात जेई की मौत, तीन घायल
बीएसएनएल में तैनात जेई की मौत, तीन घायल
विज्ञापन

रायबरेली। भदोखर थाना क्षेत्र में गुरुवार को बेकाबू कार हाईवे किनारे स्थित एक चाय की दुकान में जा घुसी। रफ्तार इतनी तेज थी कि दुकान के साथ ही कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

कार पर सवार बीएसएनएल में तैनात जेई की मौत हो गई, जबकि दुकान पर बैठी महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। जिला अस्पताल में जेई की मौत से खफा लोगों ने हंगामा किया।
विज्ञापन


जानकारी मिलने पर सदर कोतवाल ने पहुंचकर मामले को शांत कराया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एक कार सुबह करीब नौ बजे प्रयागराज की तरफ से जिला मुख्यालय की तरफ जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भदोखर थाना क्षेत्र के लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर भांव पुलिया के पास माखा का पुरवा गांव स्थित एक चाय की दुकान में अनियंत्रित होकर कार जा घुसी। इससे वहां पर बैठे लोगों में अफरातफरी मच गई।

दुकान क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार पर सवार जगतपुर थाना क्षेत्र के उंडवा गांव निवासी पारसनाथ मिश्रा (55) और चाय की दुकान चला रही पलिया निवासी आशा (40), उसका बेटा दिव्यांश (5), पलिया गांव निवासी गिरजाशंकर घायल हो गए।

सूचना पर एसओ जेपी यादव ने पहुंचकर घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। यहां पर पारसनाथ मिश्रा की मौत हो गई। मृतक पारसनाथ मिश्रा दूरसंचार विभाग रायबरेली में जेई पद पर तैनात थे।

बताते हैं कि कार पर मृतक के साथ एक महिला बैठी थी, जो हादसे में बाल-बाल बच गई। जेई की मौत से परिवारीजनों में कोहराम मच गया। जेई की मौत से किसी बात पर खफा परिवारीजनों व लोगों ने जिला अस्पताल में हंगामा किया।


सूचना पर सदर कोतवाल ने पहुंचकर मामला शांत कराया। एसओ भदोखर का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले में केस दर्ज किया जाएगा। गाड़ी तेज रफ्तार में थी, जिसके चलते हादसा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed