फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   आनर किलिंग में घटना होने का शक, प्रधान पति के घर छापा

आनर किलिंग में घटना होने का शक, प्रधान पति के घर छापा

Fri, 14 Jun 2019 01:16 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2019 01:16 AM IST
विज्ञापन
आनर किलिंग में घटना होने का शक, प्रधान पति के घर छापा
ऑनर किलिंग में प्रधान पति के घर छापा
विज्ञापन

रायबरेली। चार साल पहले मध्य प्रदेश में हुई एक युवती की हत्या के मामले में एमपी पुलिस ने यहां आकर प्रधानपति की धरपकड़ के लिए उसके घर में छापा मारा, लेकिन उसे कामयाबी नहीं मिली। पुलिस का दावा है कि प्रधानपति की भांजी का शव मिला था। घटना को पुलिस ऑनर किलिंग के रूप में देख रही है।

मध्य प्रदेश के रीवां जिले के सुहागिन कोतवाली क्षेत्र में चार साल पहले एक युवती का शव पाया गया था। मध्य पुलिस ने उसकी पहचान गरिमा सिंह उर्फ जुली निवासी पूरे जोधी कोतवाली सलोन जिला रायबरेली के रूप में की थी। एमपी पुलिस का दावा है कि ऑनर किलिंग में गरिमा की हत्या की गई थी। इसमें मृतका के मामा एवं जमुनापुर गांव के प्रधानपति का भी हाथ है।
विज्ञापन


प्रधानपति को पकड़ने के लिए बुधवार को एमपी पुलिस यहां पहुंची थी, लेकिन उसे पकड़ा नहीं जा सका। इस पर पुलिस बैरंग लौट गई। उधर, इस घटना के बाद गुरुवार को युवती गरिमा सिंह की मां ऊषा सिंह सामने आई। उसने एक लिखित पत्र ऊंचाहार कोतवाली के माध्यम से एमपी पुलिस को भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भेजे पत्र में मां का कहना है कि एमपी पुलिस जिस शव को उसकी बेटी गरिमा का शव बता रही है, वह उनकी बेटी का शव नहीं है। उनका भाई ग्राम प्रधान पति हैं, जिसके कारण उनके विरोधी एमपी पुलिस से मिलकर उनके भाई को फंसाना चाहते हैं। ऊषा सिंह ने बताया कि एमपी पुलिस 2016 में ही उनके पास गई थी। उनको शव का फोटो दिखाया था, तभी उन्होंने कहा था कि यह शव उनकी बेटी का नहीं है।


यही नहीं एमपी पुलिस एक सादे कागज पर उस समय उनका और उनकी दूसरी बेटी का हस्ताक्षर लेकर गई थी। अब जब एमपी पुलिस ने उनके भाई के यहां छापा मारा है तो जानकारी मिलने पर वह यहां आई है। उधर, सीओ डलमऊ विनीत सिंह का कहना है कि ग्राम प्रधान पति की धरपकड़ के लिए एमपी पुलिस यहां आई थी, लेकिन उसकी गिरफ्तारी नहीं हो पाई थी। एमपी पुलिस ही प्रकरण की जांच कर रही है। चार साल पहले युवती की हत्या किए जाने की बात सामने आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed