{"_id":"5d014cc9bdec2207490a1da2","slug":"156036627118-raibaraily-news67","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रवृति घोटाले में छात्राओं के बयान दर्ज कराने के आदेश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
छात्रवृति घोटाले में छात्राओं के बयान दर्ज कराने के आदेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्रवृत्ति घोटाले में छात्राओं को बयान दर्ज कराने के आदेश
रायबरेली। डलमऊ क्षेत्र के महाराणा प्रताप महिला महाविद्यालय के खिलाफ छात्रवृत्ति में घपले की शासन के आदेश पर शुरू हुई जांच में छात्राओं को 20 जून तक बयान दर्ज कराने के आदेश दिए गए हैं।
कोई भी छात्रा जिला विकास अधिकारी कार्यालय में पहुंचकर मामले में बयान दर्ज कराने के साथ ही दस्तावेज भी उपलब्ध करा सकती है। शासन स्तर पर हुई शिकायत में आरोप लगाया गया है कि वर्ष 2016-17 में महाराणा प्रताप महिला महाविद्यालय की ओर से छात्राओं छात्रवृत्ति दी गई है।
आरोप है कि राम मनोहर लोहिया व अन्य महाविद्यालय में पढ़ने वाली छात्राओं का दाखिला अपने महाविद्यालय में दिखाकर उन्हें छात्रवृत्ति दिलाने के लिए फॉर्म ही नहीं भरवाया गया, उन्हें छात्रवृत्ति भी दिलाई गई।
विज्ञापन
शासन की मंशा पर डीडीओ एके वैश्य के नेतृत्व में दो सदस्यीय टीम मामले की जांच कर रही है। जांच अधिकारी व डीडीओ एके वैश्य ने बुधवार को छात्रवृत्ति अथवा विद्यालय से संबंधित अन्य शिकायत के संबंध में छात्राओं को बयान दर्ज करानेे का मौका दिया है।
14 जून एवं 17 से 20 जून के मध्य सुबह10 बजे से दोपहर एक बजे के मध्य विकास भवन स्थित जिला विकास अधिकारी कार्यालय में उपस्थित होकर अपना पक्ष प्रस्तुत किया जा सकता है।
जिला विकास अधिकारी एके वैश्य ने बताया कि महाराणा प्रताप महिला महाविद्यालय डलमऊ में छात्रवृत्ति में गड़बड़ी की जांच की जा रही है। महाविद्यालय से छात्रवृत्ति के संबंध में दस्तावेज मांगे गए हैं।
लेकिन महाविद्यालय ने अब तक दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए हैं। इसी कारण 20 जून तक छात्राओं को बयान दर्ज कराने का मौका दिया गया है। इसके साथ ही कानपुर विवि से दस्तावेज भी मंगवाए जाएंगे।